{"_id":"5af316694f1c1b87648b6988","slug":"air-service-for-shimla-and-dehradun-from-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड से शिमला और देहरादून के लिए हवाई सेवा जल्द होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड से शिमला और देहरादून के लिए हवाई सेवा जल्द होगी शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Wed, 09 May 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
plane
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की उड़ान योजना में रीजनल कनेक्टिविटी सर्विस के तहत पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सस्ती हवाई सेवाएं जल्द शुरू होंगी।
विज्ञापन
इसके तहत पंतनगर से देहरादून, आगरा, शिमला, कुल्लू एवं लुधियाना के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए एयर डेक्कन से करार हुआ है। एयर डेक्कन ने अपनी हवाई सेवाएं शुरू करने का शेड्यूल पंतनगर एयरपोर्ट को भेजा है।
विज्ञापन
डीजीसीए (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण) की अनुमति के बाद यहां से सस्ती हवाई सेवा भी शुरू हो जाएगी। इससे आम नागरिक ढाई हजार रुपए तक के किराए में हवाई सेवा की सुविधा ले सकेंगे।
विज्ञापन
सस्ती हवाई सेवाओं का शेड्यूल
कहां से - कहां तक
08:05 शिमला से 14: 05 पंतनगर- वाया दिल्ली
10:15 कुल्लू से 14: 05 पंतनगर- वाया दिल्ली
11:20 लुधियाना से 14: 05 पंतनगर- वाया दिल्ली
16:55 पंतनगर से 18: 25 दिल्ली
18:50 दिल्ली से 20:00 आगरा
13:30 से दिल्ली से 14:05 पंतनगर
14:25 पंतनगर से 15:10 देहरादून
15:50 देहरादून से 16:35 पंतनगर