देहरादून से दिल्ली का हवाई सफर अब वॉल्वो से भी सस्ता, यहां पढ़ें बसों की नई रेट लिस्ट...
- किराया बढ़ोत्तरी के बाद वॉल्वो में देने होंगे 2286 रुपये, हवाई जहाज में देने पड़ रहे 2037
- साधारण बसों का किराया दोगुना, वॉल्वो का तीन गुना बढ़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपको परिवहन निगम की वाल्वो से दून-नई दिल्ली जाना है तो आपको हवाई जहाज से अधिक किराया देना होगा। वाल्वो किराया 762 से बढ़कर 2286 रुपये हो गया है। जबकि जौलीग्रांट से हवाई जहाज में नई दिल्ली जाने के लिए यात्री को इस समय 2037 रुपये देने पड़ रहे हैं।
इसके अलावा साधारण बस में देहरादून से बागेश्वर जाने के लिए 598 के बजाय 1196 रुपये देने होंगे। देहरादून से हल्द्वानी के लिए वॉल्वो में 1113 के बजाय 3039 रुपये किराया देना होगा। परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि फिलहाल कैबिनेट फैसले के आदेश की प्रति नहीं आई है।
हालांकि, साधारण बसों के किराए में दोगुना और वाल्वो के किराये में तीन गुना वृद्धि की जानकारी मिली है। आदेश मिलने पर किराये की नई दरों के साथ बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
इतना है किराया
देहरादून से दिल्ली साधारण 335 670
देहरादून से गुरुग्राम वाल्वो 867 2601
साधारण बस सेवा 365 730
देहरादून से चंडीगढ़ वाल्वो 667 2001
देहरादून से हल्द्वानी साधारण 415 830
देहरादून से काशीपुर साधारण 321 642
देहरादून से पौड़ी 294 588
देहरादून से बागेश्वर 598 1196
देहरादून से श्रीनगर 257 514
देहरादून से हरिद्वार 87 174
(किराया रुपये में प्रति यात्री)
भारी पड़ सकता है तीन गुना किराया
परिवहन निगम को इस बात का डर सता रहा है कि यदि तीन गुना किराये के साथ वॉल्वो का संचालन किया जाता है तो यात्री इनमें जाने से परहेज करेंगे। अधिकारियों को इस बात का भी डर सता रहा है कि कोरोना के चलते वैसे ही लोग यात्राओं से परहेज कर रहे हैं।
ऐसे में साधारण बसों में दोगुना और वॉल्वो में तीन गुना किराया देना पड़ा तो यात्रियों के लिए इतना भारी भुगतान करना आसान नहीं होगा। नाम न छापने की शर्त पर परिवहन निगम के एक अधिकारी का कहना है कि जब तक संक्रमण को लेकर स्थितियां सामान्य नहीं हो जाती। यात्रियों की संख्या में इजाफा नहीं होगा।