{"_id":"671b08891c8120d2900b75e7","slug":"air-quality-was-bad-in-january-good-in-august-uttarakhand-news-in-hindi-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हवा की गुणवत्ता के मामले में जनवरी का महीना रहा सबसे मुश्किल भरा, अगस्त में रही ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हवा की गुणवत्ता के मामले में जनवरी का महीना रहा सबसे मुश्किल भरा, अगस्त में रही ठीक
Fri, 25 Oct 2024 08:39 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 25 Oct 2024 08:39 AM IST
सार
जनवरी के महीने में देहरादून में हवा की गुणवत्ता 11 दिन बहुत खराब रही। और 10 दस दिन खराब की श्रेणी में रहा। वहीं, अगस्त महीने की बात करें तो पूरे महीने एयर क्वालिटी इंडेक्स अच्छे वाली श्रेणी में रहा है।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
इस साल देहरादून में दस महीने में हवा की गुणवत्ता के मामले में जनवरी का महीना सबसे मुश्किल भरा रहा है। इस माह हवा की गुणवत्ता सबसे अधिक खराब रही थी। जबकि अगस्त का महीना सबसे बेहतर रहा है, यह महीना पीसीबी के मानकों के हिसाब से अच्छे वाली श्रेणी में रहा है।
विज्ञापन
पीसीबी एयर क्वालिटी इंडेक्स के मानक तय किए हैं, इसमें अच्छा, संतोषजनक, औसत, खराब, बहुत खराब और गंभीर श्रेणी है। इसके हिसाब से जनवरी के महीने में देहरादून में हवा की गुणवत्ता की बात करें तो 11 दिन हवा की गुणवत्ता बहुत खराब और 10 दस दिन खराब की श्रेणी में रहा।
विज्ञापन
25 दिन हवा की गुणवत्ता अच्छे वाली श्रेणी में रहा
नौ दिन औसत श्रेणी में और केवल एक दिन संतोषजनक श्रेणी में आया। वहीं, अगस्त महीने की बात करें तो पूरे महीने एयर क्वालिटी इंडेक्स अच्छे वाली श्रेणी में रहा है। यह क्रम करीब सितंबर के महीने में भी जारी रहा। इस महीने पांच संतोषजनक श्रेणी में रहा, जबकि 25 दिन हवा की गुणवत्ता अच्छे वाली श्रेणी में रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...स्पर्श हिमालय महोत्सव: देहरादन में खूब हो रही लेखक गांव की चर्चा, अटल जी से है गहरा नाता, जानिए क्या है खास
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते कहते हैं कि जनवरी में मौसम शुष्क रहता और नमी कम होती है। जबकि अगस्त और सितंबर में बरसात हुई। इससे नमी रही और धूल कम उड़ी।