फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air quality improved on Diwali this year in Uttarakhand read All Updates in hindi

Uttarakhand: इस साल दिवाली के दिन वायु गुणवत्ता में रहा सुधार, प्रमुख शहरों की हवा पहले से कहीं अधिक रही साफ

Tue, 21 Oct 2025 09:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 21 Oct 2025 09:46 PM IST
सार

उत्तराखंड के शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक इस बार मध्यम या संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में बड़ा सुधार है। राज्य के प्रमुख शहरों की हवा पहले से कहीं अधिक स्वच्छ रही।

विज्ञापन
Air quality improved on Diwali this year in Uttarakhand read All Updates in hindi
इस साल दिवाली के दिन वायु गुणवत्ता में रहा सुधार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड ने इस साल दिवाली के दिन वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। तकनीक आधारित उपायों, प्रशासनिक सक्रियता और नागरिकों के सहयोग से राज्य के प्रमुख शहरों की हवा पहले से कहीं अधिक स्वच्छ रही।

विज्ञापन


अधिकतर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक इस बार मध्यम या संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में बड़ा सुधार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल त्योहारों में ही नहीं बल्कि पूरे वर्ष स्वच्छ वायु सुनिश्चित करना है। इस साल के परिणाम यह साबित करते हैं कि नवाचार, जागरूकता और सामूहिक भागीदारी से वास्तविक परिवर्तन संभव है।

विज्ञापन

अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखंड आगे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस दिवाली के दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक स्तर 351 (अत्यंत खराब), लखनऊ में 250, पटना में 226 और भोपाल में 235 (खराब श्रेणी) दर्ज किया गया, वहीं उत्तराखंड के शहरों का प्रदर्शन बेहतर रहा। यह राज्य की स्वच्छ वायु और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: धनौरी चौकी क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद, पुलिस चौकी पर हंगामा-ग्रामीणों ने किया घेराव

स्वच्छ दिवाली सामूहिक प्रयासों का परिणाम

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष आरके. सुधांशु ने कहा कि इस साल की स्वच्छ दिवाली सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। ड्रोन से जल छिड़काव, नई यांत्रिक स्वीपिंग मशीनें और विद्यालयों-कॉलेजों में चलाए गए जन-जागरूकता अभियानों ने ठोस असर दिखाया है। देहरादून में ड्रोन आधारित वॉटर स्प्रिंकलिंग से पीएम 10 के स्तर को नियंत्रित किया गया। जबकि देहरादून और ऋषिकेश में यांत्रिक स्वीपिंग मशीनें लगाई गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed