{"_id":"5b1eaaff4f1c1ba76e8b7311","slug":"air-india-wins-gold-cup-cricket-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया ने जीता गोल्ड कप, दिल्ली के रजत भाटिया को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया ने जीता गोल्ड कप, दिल्ली के रजत भाटिया को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
Air India cricket team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनल मुकाबले में ओएनजीसी को तीन विकेट से शिकस्त देकर एयर इंडिया दिल्ली ने 36वां ऑल इंडिया गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। तीन विकेट चटकाने के अलावा 71 रनों की पारी खेलने वाले दिल्ली के रजत भाटिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
सोमवार को रेंजर्स मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओएनजीसी की पूरी टीम 41.2 ओवर में 216 रनों पर सिमट गई। राधेश्याम ने 52, सौरभ ने 41, मिलिंद ने 36 और शिवम चौधरी ने 30 रन बनाए। एयर इंडिया के ध्रुव सिंह ने चार और रजत भाटिया ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
जवाब में खेलने उतरी एयर इंडिया ने रजत भाटिया के 71, एकांश डोभाल के 34, अंकित के 27 और ललित यादव के 21 रनों की बदौलत सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ओएनजीसी के सोहेल शर्मा ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि खेल मंत्री अरविंद पांडे ने विजेता टीम को ट्रॉफी और तीन लाख रुपये देकर सम्मानित किया। सीएयू अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने उप विजेता टीम को ट्रॉफी और दो लाख रुपये देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 305 रन बनाने और पांच विकेट चटकाने वाले मिलिंद कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। 332 रन बनाने वाले शिवम चौधरी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और 15 विकेट चटकाने वाले ध्रुव सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। इस अवसर पर पीसी वर्मा, जावेद बट्ट, धीरज खरे समेत अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।