फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air Force ready to operate Naini-Saini airstrip Uttarakhand news in hindi

Dehradun News: नैनी-सैनी हवाई पट्टी के संचालन के लिए वायु सेना तैयार, आगामी कैबिनेट में मिलेगी मंजूरी

Fri, 03 Feb 2023 02:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 Feb 2023 02:37 PM IST
सार

बीते वर्ष अक्तूबर में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने नैनी सैनी हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था। शासन स्तर पर वायु सेना के अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर बैठकें भी हो चुकी है। जिसके बाद हवाई पट्टी वायु सेना को सौंपने के लिए आगामी कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है।

विज्ञापन
Air Force ready to operate Naini-Saini airstrip Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमांत जिला पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी हवाई पट्टी के संचालन के लिए भारतीय वायु सेना तैयार है। हवाई पट्टी को वायु सेना को सौंपने के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव तैयार हो गया है। आगामी कैबिनेट में इसकी मंजूरी मिल सकती है। व्यावसायिक उड़ानों के लिए वायु सेना के साथ एमओयू किया जाएगा।

विज्ञापन

पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी में व्यावसायिक उड़ानों के लिए 1991 में हवाई पट्टी बनाई गई थी। इस हवाई पट्टी में रनवे की लंबाई 1510 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर है। वर्तमान में हवाई पट्टी का संचालन प्रदेश सरकार कर रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सामरिक महत्व को देखते हुए इस हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए भारतीय विमानपतन प्राधिकरण ने सर्वे किया था लेकिन विस्तारीकरण की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है।

विज्ञापन

नैनी-सैनी हवाई पट्टी का इस्तेमाल वायु सेना भी करती है। सामरिक महत्व को देखते हुए वायु सेना ने हवाई पट्टी सौंपने के लिए सरकार को प्रस्ताव दिया है। बीते वर्ष अक्तूबर में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने नैनी सैनी हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था। शासन स्तर पर वायु सेना के अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर बैठकें भी हो चुकी है। जिसके बाद हवाई पट्टी वायु सेना को सौंपने के लिए आगामी कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट मंत्रियों, सीएस और डीजीपी के लिए खरीदी जा सकेंगी 25 लाख की कारें, जानें क्यों पड़ी जरूरत

नैनी-सैनी हवाई पट्टी का संचालन के लिए वायु सेना की ओर से प्रस्ताव मिला था। इस पर विचार किया जा रहा है। जिसके बाद ही मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा। - दिलीप जावलकर, सचिव नागरिक उड्डयन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed