फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air flights reduced from 22 to nine

फ्लाइट्स पर कोरोना की साया, उड़ानें 22 से घटकर नौ तक पहुंची

Fri, 21 Jan 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Air flights reduced from 22 to nine
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर हवाई यात्रियों की घटती हुई संख्या के रूप में सामने आ रहा है। हवाई यात्रियों की संख्या में गिरावट होने से फ्लाइटों की संख्या 22 से घटकर नौ पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का बढ़ता असर साफ दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण से हवाई यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज हो रही है। कई बार ऐसा भी हो रहा है कि हवाई यात्री मिलने पर फ्लाइट आ रही है। यात्रियों की संख्या कम होने पर फ्लाइट रद्द हो रही है। एयरपोर्ट पर पहले 22 फ्लाइटों की आवाजाही प्रतिदिन होती थी। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर जो पहले 15 तक पहुंची और अब आठ से नौ हो गई है। अन्य दिनों में 22 फ्लाइट्स से चार से पांच हजार हवाई यात्री आवाजाही करते थे, जो घटकर एक हजार तक सिमट गए हैं। एयरपोर्ट पर मौजूद रहने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 100 से 120 तक आरटीपीसीआर टेस्ट हो रहे हैं। एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की संख्या में कमी आई है। एयरपोर्ट पर संक्रमण को रोकने और बचाव के लिए व्यवस्थाएं रखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed