सेलाकुई। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष नैय्यर काजमी ने आम इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी जनाधार मजबूत करके सर्व समाज की लड़ाई लड़ने का काम करेगी। समाज के दबे-कुचले वर्ग व सर्व समाज की समस्याओं का समाधान बड़े राजनीतिक दल नहीं करते हैं। ऐसे वर्ग को इंसाफ दिलाने का काम एआईएमआईएम करेगी। आकिल अहमद ने कहा कि आम इंसान पार्टी के विलय के बारे में पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करके शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान अब्दुल अजीज, राजू तोमर, इकबाल, महफूज, अरशद अली, जगदीश शर्मा, शाहिद सिद्दिकी, देवेंद्र डॉली, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद अली, आलिम खान, अभय, नसीम, वाहिद इकबाल आदि उपस्थित रहे। संवाद