फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aim high and work hard to achieve it: Governor

ऊंचा लक्ष्य रख उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें: राज्यपाल

Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aim high and work hard to achieve it: Governor
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को सेंट जोसेफ एकेडमी के अलंकरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छात्र हमेशा लक्ष्य ऊंचा रखें और उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि आज के छात्र भविष्य में देश व समाज का नेतृत्व करेंगे। छात्रों को न केवल अपने व स्कूल के लिए कार्य करना है बल्कि समाज व देश के लिए भी अपना पूर्ण योगदान देना है। छात्र समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को अवश्य समझें। हमेशा सकारात्मकता की ओर अग्रसर हों और दूसरों की सदैव सहायता करना सीखें। राज्यपाल ने बच्चों को सादगी, दया, विनम्रता जैसे गुणों को सदैव अपनाने को कहा। कहा कि हमें अपने नैतिक मूल्यों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। नैतिक मूल्य हमें एक आदर्श व्यक्तित्व बनाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने प्रधानाचार्य जैयासीलन और ब्रदर जेसी. कैरल को नैनो तकनीकी से डिजाइन की गई बाइबल भेंट की। प्रधानाचार्य ने पद संभालने वाले छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले शिक्षकों व पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, अभिभावक व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed