{"_id":"7e656d713724e542b27ffacdfac7a97d","slug":"aiims-specialist-will-save-from-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से 'बचाएंगे' एम्स के विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से 'बचाएंगे' एम्स के विशेषज्ञ
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Oct 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून में आई आपदा से सबक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग एक अनूठी पहल करने जा रहा है।
विज्ञापन
एमओयू हस्ताक्षरित होगा
आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के सहयोग से विभाग अपने चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाएगा।
आपदा प्रबंधन प्रशिक्षित मानव संसाधन विकसित करने के लिए अगले सप्ताह विभाग एम्स के साथ एमओयू हस्ताक्षरित करेगा।
आपदा के दौरान बाद राहत अभियान के दौरान पहाड़ों में सुरक्षित प्रसव, टीकाकरण, महामारी नियंत्रण जैसी चुनौतियों से निपटने में विभाग असहाय दिखा।
केंद्र के विशेषज्ञों की मदद से स्थिति को काबू पाया जा सका। ऐसी त्रासदी से निपटने में खुद को सक्षम बनाने के लिए एम्स के विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है।
कई चरणों में चलेगा कार्यक्रम
इसके तहत अखिल भारतीय संस्थान के विशेषज्ञ राज्य को प्रशिक्षित मानव संसाधन व्यवस्था तैयार करने में प्रशिक्षित व मार्गदर्शित करेंगे। प्रशिक्षिण का यह कार्यक्रम कई चरणों में चलेगा जिसे लगभग तीन वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस फायदा राज्य में आपदा के हालात के लिए आवश्यक उपकरण खरीद से लेकर व्यवस्था को बनाने की प्लानिंग में भी होगा।
मास्टर ट्रेनर तैयार करेगा एम्स
आपदा प्रबंधन के लिए एम्स राज्य के चिन्हित चिकित्सकों को मास्टर ट्रेनर के तौर पर तैयार करेगा। इसके लिए डॉक्टरों का चिन्हीकरण किया जा रहा है, जो एक माह तक एम्स के मास्टर ट्रेनिंग प्रोग्राम का नई दिल्ली में प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन
तीन वर्ष तक प्रोग्राम यह मास्टर ट्रेनर राज्य के नर्स, एएनएम और आशा वर्करों सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को ट्रेनिंग देगा।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...