फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AIIMS PG Admission: Change in application dates

एम्स पीजी एडमिशन : आवेदन की तिथियों में परिवर्तन

Tue, 10 Mar 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
AIIMS PG Admission: Change in application dates
देहरादून। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पीजी दाखिलों को होने वाली प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथियों में बदलाव किया गया है। एम्स ने सोमवार को इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
विज्ञापन

एम्स के मुताबिक जिन उम्मीदवारों के फोटो, सिग्नेचर या थंब इंप्रेशन की तस्वीर रिजेक्ट हो चुकी है या फिर वह इसमें करेक्शन करना चाहते हैं तो उन्हें नौ मार्च से 11 मार्च की शाम पांच बजे तक मौका दिया जाएगा। बेसिक रजिस्ट्रेशन का स्टेटस वह 12 मार्च से देख सकेंगे। अन्य डीटेल्स जैसे योग्यता, शहर की पसंद, भुगतान के लिए फाइनल रजिस्ट्रेशन की तिथियों का ऐलान बाद में किया जाएगा। इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 16 जनवरी 2020 को जारी एडमिशन नोटिस नंबर 01/2020 के साथ-साथ 19 फरवरी को जारी अहम सूचना संख्या 13/2020 के संदर्भ में रिजेक्ट हुए इमेज को अपलोड करने की तारीख उन कैंडिडेट्स के लिए रिवाइज की गई है। जिन छात्रों ने बेसिक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। फाइनल रजिस्ट्रेशन की डेट को भी रिवाइज किया जाएगा। नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि जिन कैंडिडेट्स का बेसिक रजिस्ट्रेशन स्टेटस स्वीकृत होगा, उनको फाइनल रजिस्ट्रेशन के लिए कोड जेनरेट करना होगा। फाइनल रजिस्ट्रेशन के लिए कोड जेनरेशन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

यहां कराएं करेक्शन : https://www.aiimsexams.org/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed