माता-पिता के नक्शेकदम पर बेटा बनेगा डॉक्टर, सफलता के लिए इस चीज से बनाई दूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता-पिता दोनों डॉक्टर। अब बेटा भी उनके नक्शेकदम पर डॉक्टर बनेगा। हम बात कर रहे हैं प्रसाद हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर दंपती के बेटे गर्वित प्रसाद की। गर्वित ने एम्स प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 882वीं रैंक हासिल की है।
ऋषिकेश निवासी डॉ. हरिओम प्रसाद और डॉ. ऋतु प्रसाद का ऋषिकेश और देहरादून में अस्पताल है। उनके बेटे गर्वित प्रसाद ने इसी साल 93 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की। इसके साथ ही पहले ही प्रयास में मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं नीट व एम्स में भी कामयाबी की इबारत लिख दी। नीट में जहां गर्वित ने ऑल इंडिया 6879वीं रैंक हासिल की थी, वहीं अब एम्स की प्रवेश परीक्षा में 882वीं रैंक हासिल की है।
अभिभावक ही प्रेरणा
गर्वित ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही अपने मम्मी-पापा को अपने पेशे के प्रति ईमानदारी से काम करते हुए देखा है। जनता की सेवा करते हुए देखा है। उनके अभिभावक ही उनकी प्रेरणा बने। गर्वित के शिक्षक एवं अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा का कहना है कि गर्वित ने निश्चित तौर पर पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर मिसाल कायम की है।
जबकि एम्स की प्रवेश परीक्षा को नीट से मुश्किल माना जाता है। गर्वित के मुताबिक, एम्स की तैयारी में जनरल नॉलेज को प्राथमिकता देनी जरूरी है। इसके लिए समाचार पत्रों का निरंतर अध्ययन करना चाहिए।
सोशल मीडिया से दूरी
गर्वित ने भी नीट और एम्स की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाकर रखी। हालांकि अब एम्स का रिजल्ट आने के बाद वह दोबारा सोशल मीडिया सीमित तौर पर चलाएंगे।