फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AI workshop discusses the use of AI in teaching and research

Dehradun News: एआई कार्यशाला में शिक्षण और शोध के उपयोग पर हुआ मंथन

Tue, 09 Jun 2026 06:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
AI workshop discusses the use of AI in teaching and research
फोटो----
विज्ञापन


विकासनगर। डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आईक्यूएसी प्रकोष्ठ के माध्यम से सोमवार को कृत्रिम बुद्धिमता विषय पर एक दिवसीय गैर-वित्त पोषित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को एआई की मूल अवधारणाओं से अवगत कराया।

कार्यशाला में मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में आनंद अवस्थी ने शिक्षण, अधिगम एवं शोध कार्यों में एआई उपकरणों के उपयोग, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एजेंटिक ऑटोमेशन व एआई आधारित अनुप्रयोगों की व्यावहारिक उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने कहा वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमता शिक्षा और शोध के क्षेत्र में तेजी से बदलाव ला रहा है। ऐसे में शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए इसके सुरक्षित, प्रभावी एवं रचनात्मक उपयोग की जानकारी होना आवश्यक है। इस दौरान प्रश्नोत्तर सत्र में संकाय सदस्यों ने एआई के शैक्षणिक एवं शोधगत उपयोगों से जुड़े सवाल पूछे जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed