फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police Many Officers Transfer Before Lok Sabha elections

Uttarakhand Police: लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस में चली तबादला एक्सप्रेस, एक के बाद एक इधर उधर हुए पुलिसकर्मी

Tue, 16 Jan 2024 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 16 Jan 2024 05:19 PM IST
सार

आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल की ओर से सोमवार को 24 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले की सूची जारी की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Police Many Officers Transfer Before Lok Sabha elections
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस ने गति पकड़ ली है। देहरादून जिले में उलटफेर के बाद अब गढ़वाल रेंज में पहले पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। इसके बाद दरोगा की बारी आने वाली है। बताया जा रहा है कि जल्द दरोगाओं की सूची भी जारी होने जा रही है। 16 इंस्पेक्टरों के तबादले कुमाऊं रेंज में भी किए गए हैं।

विज्ञापन


आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल की ओर से सोमवार को 24 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले की सूची जारी की गई है। इस सूची में उन इंस्पेक्टरों को शामिल किया गया है जो एक जिले में 30 जून 2024 या इससे पहले चार वर्ष में से तीन वर्ष की नियुक्ति अवधि पूरी कर चुके हैं। इनमें देहरादून से राजेंद्र सिंह रावत को चमोली, सतवीर बिष्ट को पौड़ी, नंद किशोर भट्ट को पौड़ी, मनोज असवाल को उत्तरकाशी, सूर्यभूषण नेगी को हरिद्वार ट्रांसफर किया गया है। हरिद्वार से विपिन चंद्र पाठक को टिहरी, राकेंद्र कठैत को रुद्रप्रयाग, मुकेश चौहान को रुद्रप्रयाग, अमरजीत सिंह को उत्तरकाशी, मनोज नैनवाल को देहरादून भेजा गया है।
विज्ञापन


Kotdwar: लैंसडौन एरिया में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दिल्ली से शादी में शामिल होने जा रहे थे तीन लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली से कुलदीप रावत देहरादून और राजेंद्र सिंह रौतेला को रुद्रप्रयाग, टिहरी से प्रदीप पंत को देहरादून, कमल मोहन भंडारी को हरिद्वार, पंकज देवरानी को देहरादून, देवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार ट्रांसफर किया गया है। रुद्रप्रयाग से जयपाल सिंह नेगी को चमोली, अजय जाटव को टिहरी, योगेंद्र गुसाईं को टिहरी, उत्तरकाशी से अजय सिंह को, खजान सिंह को हरिद्वार और पौड़ी से विनोद गुसाईं को देहरादून, गोविंद कुमार को हरिद्वार और रघुवीर सिंह को देहरादून ट्रांसफर किया गया। बता दें कि रविवार को देहरादून जिले में कई थानेदारों के तबादले किए गए थे। इस ट्रांसफर लिस्ट की जद में प्रदेश की 39 चौकी प्रभारी भी आए थे।

कुमाऊं में दो एएसपी के तबादले
सोमवार को कुमाऊं रेंज में तैनात दो एएसपी के भी तबादले किए गए हैं। इनमें जगदीश चंद को नैनीताल हाई कोर्ट सिक्योरिटी में तैनात किया गया है। जबकि, खटीमा में तैनात रहे एडिशनल एसपी वीर सिंह को डिप्टी कमांडेंट बनाकर पीएसी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed