फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agriculture Minister uprooted after bursting outside shops in Mandi

मंडी में दुकानों के बाहर फड़ देख उखड़े कृषि मंत्री

Thu, 26 Sep 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister uprooted after bursting outside shops in Mandi
निरंजनपुर ‌स्थित सब्जी मंडी में पॉलिथीन जब्त करके दुकानदारों को हिदायत देते कृषि मंत्री सुबोध उ
देहरादून। नगर निगम की ओर से प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के समर्थन में बुधवार को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल नवीन मंडी पहुंचे। यहां मंडी गेट पर अवैध रूप से लगी ठेलियों, दुकानों के बाहर फड़ और गंदा पानी सड़क पर बहता देख उखड़ गए। इन अव्यवस्थाओं के लिए उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

सुबह कृषि मंत्री और मेयर सुनील उनियाल गामा नवीन सब्जी मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानदारों की ओर से फड़ लगवाने पर नाराजगी जताई। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहली बार आरोपी को चेतावनी दी जाए, दूसरी बार फड़ मिलने पर तीन गुना, तीसरी बार पांच गुना जुर्माना वसूला जाए। चौथी बार में दुकान का रजिस्ट्रेशन ही निरस्त किया जाए। इस दौरान कई दुकानदारों के पास काफी मात्रा में पॉलीथिन भी मिली। इस पर मेयर ने इसका इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी। कहा कि एक अक्तूबर से किसी दुकान पर पॉलिथीन मिली तो प्रति पॉलिथीन के हिसाब से 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इस पर दुकानदारों ने कहा कि उनके पास जो स्टॉक है उसे ही खत्म किया जा रहा है। आगे के लिए ऑर्डर नहीं दिया गया है। इस दौरान मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, वाणी विलास तिवारी, रिंकू सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed