फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agriculture department will plan to promote horticulture: Subodh Uniyal

बागवानी को बढ़ावा देन के लिए हेस्को के साथ मिलकर प्लान बनाएगा कृषि विभाग

Mon, 30 Dec 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Agriculture department will plan to promote horticulture: Subodh Uniyal
जाखाधार में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय बागवानों से वार्ता करते कृषि और उद्यान मंत्री सुबोध उन - फोटो : VIKAS NAGAR
जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में बागवानी को विकसित करने के लिए कृषि विभाग हेस्को संस्था के साथ मिलकर एक प्लान तैयार करेगा। इसे बाद में धरातल पर उतारकर काश्तकारों की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जाएगा। यह बात कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने एक समारोह के दौरान कही।
विज्ञापन

रविवार को जाखाधार में जौनसार बावर बागवानी प्रगति समिति की ओर से समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा तैयार बागान का भी निरीक्षण किया। इस बागान को ग्रामीणों ने जौनसार बावर बागवानी प्रगति समिति और हेस्को के सहयोग से तीन हेक्टेयर भू-भाग में बंजर भूमि पर विकसित किया है। कृषि मंत्री ने क्षेत्रीय लोगों के इस प्रयास को खासा सराहा। इस बागान में अखरोट, सेब, अनार और आड़ू के मिश्रित पेड़ लगे हुए हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय युवा आधुनिक तरीके से कृषि और बागवानी के क्षेत्र में कार्य कर अच्छा रोजगार अर्जित कर सकते हैं। इससे पलायन भी रुकेगा। कार्यक्रम में हेस्को के संस्थापक डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने भी विचार रखे। उन्होंने बागवानी के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे बागवान महाबल सिंह नेगी की प्रशंसा की।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी, मुख्य उद्यान अधिकारी मिनाक्षी जोशी, अपर उद्यान अधिकारी एमपी शाही, भाजपा नेता विवेक अग्रवाल, महाबल सिंह नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष क्वासी सूर्यपाल चौहान, जयपाल, भरत सिंह चौहान, शूरबीर सिंह, केशर सिंह, दिनेश, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed