फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agniveer Recruitment will start from tomorrow in Kotdwar Uttarakhand News in Hindi

Agniveer Recruitment: कोटद्वार में कल से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, यहां पढ़ें रैली का पूरा कार्यक्रम

Sat, 25 Nov 2023 05:36 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 25 Nov 2023 05:36 AM IST
सार

अग्निवीर भर्ती रैली के सफल संचालन के लिए सेना के साथ ही स्थानीय प्रशासन पिछले लंबे समय से तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके तहत जहां भर्ती स्थल के समीप प्रवेश स्थल की सफाई करने के साथ ही यहां पर अस्थायी टैंट की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment will start from tomorrow in Kotdwar Uttarakhand News in Hindi
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सेना के कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में 26 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सेना के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को नायब तहसीलदार ने भर्ती स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। पहले दिन चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जनपद के 714 युवा अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल होंगे। शनिवार से अभ्यर्थियों का कोटद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


अग्निवीर भर्ती रैली के सफल संचालन के लिए सेना के साथ ही स्थानीय प्रशासन पिछले लंबे समय से तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके तहत जहां भर्ती स्थल के समीप प्रवेश स्थल की सफाई करने के साथ ही यहां पर अस्थायी टैंट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


Surya Kiran: भारत-नेपाल सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण-17 शुरू, जानिए क्या होगा खास
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रवेश से लेकर भर्ती ग्राउंड तक बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद युवाओं को भर्ती ग्राउंड में प्रवेश कराया जाएगा। शुक्रवार दोपहर नायब तहसीलदार कमल सिंह राठौर ने राजस्व कर्मियों के साथ भर्ती स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने काशीरामपुर तल्ला में भर्ती स्थल पर बने अस्थायी शौचालयों के क्षतिग्रस्त दरवाजों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

उधर, एसएम आरओ अशोक कुमार ने बताया कि सुबह 4:00 बजे युवा प्रवेश द्वार पर पहुंचेंगे। भर्ती मैदान में दौड़, फिजिकल, मेडिकल की प्रक्रिया की जाएगी। पांच दिनों तक चलने वाली भर्ती रैली में गढ़वाल मंडल के आठ जनपदों के कुल 3320 युवा शामिल होंगे।

भर्ती रैली का कार्यक्रम

  • 26 नवंबर : 714 युवा भर्ती रैली में शामिल होंगे। इनमें चमोली के 115, देहरादून के 126, हरिद्वार के 62, पौड़ी के 246, रुद्रप्रयाग के 61, टिहरी के 75 और उत्तरकाशी के 29 युवा हैं।
  • 27 नवंबर : 1319 युवा प्रतिभाग करेंगे। इनमें चमोली जनपद के 353, हरिद्वार के 228, रुद्रप्रयाग के 251, टिहरी के 290, उत्तरकाशी के 197 युवा हैं।
  • 28 नवंबर : कुल 1287 युवा रैली में प्रतिभाग करेंगे। इनमें देहरादून के 568 व पौड़ी जिले के 719 युवा रहेंगे।
  • 29 व 30 नवंबर : छूटे हुए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र, मेडिकल, फिजिकल आदि की जांच होगी।
  • 1 दिसंबर : रिजर्व डे व अन्य कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed