फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Joint military exercise Surya Kiran begins between India and Nepal Army

Surya Kiran: भारत-नेपाल सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण-17 शुरू, जानिए क्या होगा खास

Fri, 24 Nov 2023 08:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 24 Nov 2023 08:20 PM IST
सार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज से भारत और नेपाल के सशस्त्र बलों के बीच बहुप्रतीक्षित संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण-17 की शुरुआत हो गई है। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 24 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Joint military exercise Surya Kiran begins between India and Nepal Army
Surya Kiran - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और नेपाल के सशस्त्र बलों के बीच बहुप्रतीक्षित संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्यकिरण-17' आज पिथौरागढ़ में शुरू हुआ। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 24 नवंबर 2023 से 07 दिसंबर 2023 तक 14 दिनों की अवधि तक आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


नेपाली दल का प्रतिनिधित्व नेपाली सेना की  तारा दल बटालियन द्वारा किया जा रहा है, जबकि भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व ‘पंचशूल ब्रिगेड’ की कुमाऊं बटालियन द्वारा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह के दौरान, दोनों  सेनाओं के  प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे के साथ प्रशिक्षण के अवसर के लिए आभार व्यक्त किया और सराहना की। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सद्भाव बनाए रखने की साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया। यह अभ्यास भारत और नेपाल के सैनिकों को अनुभवों का आदान-प्रदान करने, एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं से सीखने और एक-दूसरे की युद्ध कौशल की गहरी समझ को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में आतंकवाद विरोधी अभियान, आपदा प्रबंधन और मानवीय सहायता, पर्यावरण संरक्षण और विमानन पहलुओं पर प्रशिक्षण सहित सामरिक प्रशिक्षण की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल होगी। इसके आलावा इस अभ्यास के दौरान नयी पीढ़ी के उपकरण, नयी प्रणाली के सिम्युलेटर और ड्रोन का उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के अभियानों में इस्तेमाल को पहली बार शामिल किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed