फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agniveer recruitment rally 2544 successful in Kotdwar now documents will be checked for three days

Kotdwar News: अग्निवीर भर्ती रैली में 2544 हुए सफल, अब तीन दिन तक होगी दस्तावेजों की जांच

Wed, 29 Nov 2023 01:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 Nov 2023 01:31 PM IST
सार

तीन दिन तक हुई भर्ती रैली में कुल 2544 युवा सफल रहे। अगले तीन दिन एक दिसंबर तक सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को 28 फरवरी तक ऑनलाइन पुलिस सत्यापन कराना होगा।

विज्ञापन
Agniveer recruitment rally 2544 successful in Kotdwar now documents will be checked for three days
कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली - फोटो : amar ujala

विस्तार

सेना के कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्राॅस गबर सिंह कैंप में चल रही गढ़वाल मंडल के सात जिलों की अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन देहरादून और पौड़ी जिले के 1287 युवाओं में से 1003 युवाओं ने दमखम दिखाया। दौड़ में सफल युवा अगले चरण में पहुंचे।

विज्ञापन


देर शाम तक इन युवाओं की फिजिकल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की गई। तीन दिन तक हुई भर्ती रैली में कुल 2544 युवा सफल रहे। अगले तीन दिन एक दिसंबर तक सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को 28 फरवरी तक ऑनलाइन पुलिस सत्यापन कराना होगा।

विज्ञापन

अंतिम मेरिट सूची जल्द होगी जारी
मंगलवार को भर्ती रैली के तीसरे दिन देहरादून और पौड़ी जिले के युवा शामिल हुए। ऊंचाई में सही पाए जाने वाले युवा गबर सिंह कैंप के बलवीर सिंह स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ के लिए पहुंचे। दौड़ में शामिल युवाओं ने बताया कि 5:30 मिनट पर उन्हें 1600 मीटर (ग्राउंड के चार चक्कर) दौड़ लगानी थी। दौड़ में सफल युवाओं की देर शाम तक फिजिकल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के उत्तराखंड के जनसंपर्क अधिकारी ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली में चमोली जिले के 360, हरिद्वार के 218, रुद्रप्रयाग के 253, टिहरी के 283, उत्तरकाशी के 164, देहरादून के 500, पौड़ी जिले के 766, कुल 2544 अभ्यर्थी भारतीय सेना के विभिन्न ट्रेडों में चयन के लिए परीक्षा में शामिल हुए। कहा कि अंतिम मेरिट सूची जल्द प्रकाशित की जाएगी।


ये भी पढ़ें...रैट माइनर्स आए और छा गए:  36 घंटे का मांगा था समय, महज 27 घंटे में ही दिला दी सफलता, ऐसे दिखाई टीम ने करामात

उन्होंने उम्मीदवारों को एआरओ लैंसडाैन के समक्ष अपना मोबाइल नंबर और ईमेल पता अपडेट करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सफल उम्मीदवारों को 28 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन पुलिस सत्यापन पूरा कराना होगा। मेरिट सूची में आने के बाद आवंटित रेजिमेंटल केंद्रों पर भेजे जाने से पहले यह एक अनिवार्य दस्तावेज होगा। वे सभी उम्मीदवार जो रैली के दौरान मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए थे उन्हें 7 दिसंबर को दस्तावेजों के साथ एआरओ लैंसडाैन को रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed