फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agniveer Recruitment Exam will be held in Roorkee from 11 to 21 December 35 roadways buses will Run

Agniveer Recruitment: रुड़की में 11 से 21 दिसंबर तक होगी परीक्षा, युवाओं के लिए लगाई जाएंगी रोडवेज की 35 बसें

Tue, 03 Dec 2024 11:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Dec 2024 11:10 PM IST
सार

पिछले दिनों पिथौरागढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा में युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। युवाओं की भीड़ के आगे सारे इंतजाम धरे रह गए थे। युवाओं के रहने, खाने और आने-जाने के संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment Exam will be held in Roorkee from 11 to 21 December 35 roadways buses will Run
उत्तराखंड रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रुड़की में 11 से 21 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती परीक्षा होनी है। भर्ती को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। भर्ती के दौरान अन्य राज्यों से आने-जाने में युवाओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए हरिद्वार जिले से 35 रोडवेज बसों को लगाया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन


पिछले दिनों पिथौरागढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा में युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। युवाओं की भीड़ के आगे सारे इंतजाम धरे रह गए थे। युवाओं के रहने, खाने और आने-जाने के संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के हालात को देखते हुए हरिद्वार के अधिकारी रुड़की में होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर सतर्क हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी और रुड़की ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट सभी विभागों की बैठक कर चुके हैं। साथ ही पूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के ऊपर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाने का सबसे बड़ा जिम्मा है। दूसरे नंबर पर परिवहन निगम पर बड़ी जिम्मेदारी है। परिवहन निगम के ऊपर युवाओं को लाने और ले जाने की जिम्मेदारी है। इसे देखते हुए हरिद्वार डिपो से भर्ती के दौरान 35 बसों को लगाया जाएगा। यह बसें अलग-अलग रूटों पर युवाओं लाने और ले जाने का काम करेंगे। अगर जरूरत पड़ी, तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

Kotdwar: सेना का अंग बने 201 अग्निवीर, पासिंग आउट परेड में तिरंगे का मान और देश की रक्षा की ली शपथ

बसों के बनाए जाएंगे अलग-अलग प्वॉइंट
अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज बसों के अलग-अलग प्वाइंट बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इनमें रोडवेज डिपो का अहम रोल होगा। जबकि अभी संभावित अब्दुल कलाम चौक, ढंडेरा फाटक, सोलानी नदी पुल पार, सालियर हो सकते हैं।

ढाबों और होटलों की होगी निगरानी
परिवहन निगम की ओर से ढाबों और होटलों पर भी अलग-अलग टीम लगाकर निगरानी की जाएगी। दरअसल, भर्ती के दौरान आशंका है कि बस चालक और परिचालक भीड़ का लाभ उठाकर अधिकृत ढाबों और होटलों से हटकर अन्य ढाबों व होटलों पर बसें रास्ते में रोक सकते हैं। इसलिए टीम निगरानी करेगी और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी।

बसों की निरंतर होगी चेकिंग
अग्निवीर भर्ती परीक्षा में युवाओं की भारी भीड़ आने की आशंका है। ऐसे में बसों में भीड़ रहेगी। भीड़ के दौरान परिचालक टिकट बनाने में कोई गड़बड़ी न करे, इसको लेकर अलग-अलग टीमें कई रूटों पर बसों की निरंतर दस दिन चेकिंग करेंगी।

लगेगी बैरिकेडिंग
पुलिस की ओर से भर्ती के दौरान भर्ती स्थल के आसपास भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। साथ ही भारी वाहनों के शहर के अंदर प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके अलावा टेंपो और ई-रिक्शा की एंट्री पर भी पाबंदी रहेगी।

लगेगा अतिरिक्त पुलिस बल
11 से 21 दिसंबर तक चलने वाली भर्ती को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने रुड़की में बाहर से अतिरिक्त पुलिस बल लगाने का निर्णय लिया है। ताकि कोई गड़बड़ी न हो सके। अगर कोई गड़बड़ी होती है, तो उसे समय पर रोका जा सके।

अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए 35 बसें लगाई जाएंगी। ताकि युवाओं को कोई परेशानी न हो सके। इसके अलावा ढाबों और होटलों पर भी चेकिंग की जाएगी। टिकट चेकिंग के लिए भी टीम लगाई जाएंगी
- सुरेश सिंह चौहान, सहायक महाप्रबंधक, हरिद्वार डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed