फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agitator Praveen will go to jail today, will not take bail

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग अपराध है तो बार-बार करेंगे- प्रवीण काशी

Tue, 14 Sep 2021 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Agitator Praveen will go to jail today, will not take bail
गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए संघर्षरत आंदोलनकारी प्रवीण सिंह काशी ने जेल जाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि वह तब तक जेल में रहेंगे, जब तक गैरसैंण उत्तराखंड की स्थायी राजधानी नहीं बन जाती।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आंदोलनकारी प्रवीण सिंह काशी ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ, वह आज तक पूरा नहीं हो पाया है। कहा कि यह पहाड़ी राज्य है। इसलिए इसकी राजधानी भी पहाड़ पर ही होनी चाहिए, लेकिन नेताओं ने अपने स्वार्थ के लिए राजधानी दून में बना डाली। कहा कि 2018 में स्थायी राजधानी के लिए गैरसैंण स्थायी राजधानी समिति समेत विभिन्न संगठनों ने गैरसैंण में धरना प्रदर्शन किया था। पुलिस ने 40 आंदोलनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 38 आंदोलनकारियों को जेल हुई थी। पांच दिन बाद सभी जमानत पर छूट गए थे। इसी संबंध में उन्हें भी समन मिला है और इसलिए वह 14 सितंबर को जेल जाएंगे। कहा कि अगर स्थायी राजधानी की मांग अपराध है, तो वह यह अपराध वह बार-बार करेंगे।
विज्ञापन

स्थायी राजधानी संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष एवं आंदोलनकारी पूरण सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ में मूल सुविधाएं तक नहीं हैं। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। स्कूलों में शिक्षक नहीं है। बेरोजगारी चरम पर हैं। सुविधाओं के लिए पहाड़ के लोग पलायन कर रहे हैं। इस दौरान पहाड़ी आर्मी के संयोजक हरीश रावत, पौड़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नमन चंदोला, गैरसैंण राजधानी अभियान के अध्यक्ष मदन भंडारी, उत्तराखंड किसान आंदोलन के नेता विपिन खन्ना ने भी प्रवीण सिंह के समर्थन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed