{"_id":"5d827ae88ebc3e015105b958","slug":"agitator-arrested-during-tried-to-water-tomb-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: गंगा में जल समाधि लेने की कोशिश करते आंदोलनकारी हिरासत में लिए, एक गंगा में कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: गंगा में जल समाधि लेने की कोशिश करते आंदोलनकारी हिरासत में लिए, एक गंगा में कूदा
Thu, 19 Sep 2019 09:47 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 19 Sep 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
आंदोलनकारी को हिरासत में लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबादी के बीच बने कूड़ाघर हटाने की मांग को लेकर 58 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में आंदोलनकारी बुधवार को जलसमाधि के लिए गंगा तट पर उमड़ पड़े। इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच काफी देर तक जोरमाइश हुई। इसी बीच एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। आननफानन पुलिस ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
जागृति एक प्रयास संस्था के अध्यक्ष अरविंद हटवाल ने आबादी के बीच से कूड़ाघर हटाने की मांग को लेकर गंगा में जल समाधि की घोषणा की थी। इस सूचना के मद्देनजर बुधवार सुबह से ही पुलिस त्रिवेणी घाट पर तैनात थी। करीब 11:30 बजे संस्था के सदस्य गंगा घाट पहुंचे और शासन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच संस्था के अध्यक्ष अरविंद हटवाल भी वहां आ गए। अरविंद हटवाल को पुलिस ने हिरासत में लेने के लिए झपट पड़ी। यह देख संस्था के अन्य सदस्य पुलिस से उलझ गए और अरविंद हटवाल को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद करीब आधे घंटे तक पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच गुत्थमगुत्था होती रही।
विज्ञापन