फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   agitating for their identities are still wandering

गोली के जख्म दिखाने को चाहिए 'प्रमाणपत्र'

Wed, 02 Oct 2013 06:03 PM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Oct 2013 06:03 PM IST
विज्ञापन
agitating for their identities are still wandering

उन्नीस बरस पहले मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर उत्तराखंडियों की अस्मिता पर जो चोट लगी थीं, उसके जख्म आज तक हरे हैं।

विज्ञापन


जान और आबरू की कीमत पर जिन लोगों ने उत्तराखंड लिया, पिछले तेरह सालों में आई गई सरकारें ना उनके चिन्हीकरण काम भी पूरा नहीं कर सकी और ना ही मुद्दों को बहुत संवेदनशीलता से देखा।

पढें, ...जब देवदूत बन गए थे मुजफ्फरनगर के लोग
विज्ञापन



वजूद बचाने की जद्दोजहद

अलग राज्य का सपना पूरा करने के लिए लहू बहाने वाले लोग आज भी वजूद बचाने की जद्दोजहद से गुजर रहे है। इन्हें खुद को आंदोलनकारी साबित करने के लिए सरकार से मिलने वाले एक प्रमाण पत्र का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढें, केदारनाथः जत्थों में चलेंगे यात्री, पुलिस भी होगी साथ

एक और दो अक्टूबर की मध्य रात्रि में मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर हुए गोली कांड के जिम्मेदार अफसरों ने मौज से नौकरी काटी। सभी दलों के दुलारे रहे इन अफसरों की शान के आगे उत्तराखंड की सरकारें भी नतमस्तक दिखी।

मेरठ रेंज के तत्कालीन डीआईजी बुआ सिंह तो यूपी के डीजीपी पद से रिटायर हुए। मुजफ्फनगर के डीएम रहे अनंत कुमार सिंह तो राजग की सरकार में एक केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव भी रहे। एसएसपी आरपी सिंह का भी कुछ नहीं बिगड़ा।

पढें, 'बीटल्स' की चौरासी कुटिया के दीवाने हैं विदेशी

सरकारों ने नहीं किया अमल
हर बार यह वायदा किया गया कि राज्य आंदोलन से जुड़े मुकदमो में सरकार तीसरा पक्ष बनकर पैरवी करेगी, लेकिन सरकारों ने खुद दी गई जुबान पर भी अमल नहीं किया। राज्य का हक लेने के बाद भी लोग भटकते रहे और सत्तानसीनों पर कोई फर्क नहीं पड़ा।


हालात तो तब ज्यादा हास्यास्पद हुए जब कांग्रेस की पिछली सरकार में रामपुर तिराहा कांड के दोषी अफसरों को उच्च न्यायालय नैनीताल ने बरी कर दिया। आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान व अन्य ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की तब मामला पलटा।

पढें, कागजों के ढ़ेर पर तूफान समेटे बैठा है 'उत्तरकाशी'

भले ही भाजपा उत्तराखंड के गठन का श्रेय लेती हो लेकिन खलनायक बने इस अफसरों को बचाने के पीछे भी कुछ भाजपा नेता ही रहे। ऐसा नहीं है कि सरकार ने केवल राज्य आंदोलनकारियों के मुकदमो की पैरोकारी में ही लापरवाही की।

कानूनविदों की फौज नहीं बचा सकी फैसला

पिछले दिनों सरकार ने आंदोलनकारियों या उनके वारिशों को सरकारी नौकरियों में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला किया। लेकिन कानूनविदों की फौज उच्च न्यायालय में इस फैसले को नहीं बचा सकी।

तेरह साल बीत गए लेकिन प्रदेश में आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं हो सका। आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र जुगरान ने कहा कि आंदोलनकारियों को अलग राज्य का हक तो मिला, इसके बाद कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed