फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aged killed in wasp attack, nine injured

ततैयों के हमले में वृद्ध की मौत, नौ घायल

Wed, 23 Oct 2013 11:00 PM IST
अमर उजाला, लोहाघाट, हल्द्वानी
अमर उजाला, लोहाघाट, हल्द्वानी Updated Wed, 23 Oct 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
aged killed in wasp attack, nine injured

उत्तराखंड में लोहाघाट के कर्णकरायत में ततैयों के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि हल्द्वानी में मधुमक्खियों के हमले में जीआईसी हरिपुर जमनसिंह हल्द्वानी के नौ छात्रों सहित एक शिक्षक घायल हो गए।

विज्ञापन


कर्णकरायत में बुधवार को खेत में काम करते वक्त ततैयों के झुंड ने एकाएक त्रिलोक सिंह फर्त्याल (86) पर हमला कर दिया। इससे त्रिलोक बेहोश हो गए।

पढें, भाजपाइयों पर लाठीचार्ज, यूपी की सीमाएं सील
विज्ञापन


आर्थिक सहायता देने की मांग
उनके भाई पुष्कर सिंह, बहू मधी देवी, त्रिलोक के बेटे महेंद्र सिंह फर्त्याल और अन्य लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरन उनकी मौत हो गई। डॉ. प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शरीर में जहर फैलने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन ढेक, प्रकाश ढेक, नरेश फर्त्याल, कुंदन सिंह फर्त्याल, दीपक करायत आदि ने मृतक के परिजनों को दैवीय आपदा से आर्थिक सहायता देने की मांग की।

पढें, ऐसा क्यों कहा हरीश, देखो गरमा गई ना सियासत

एक शिक्षक भी घायल
उधर, हल्द्वानी में सुबह स्कूल जाते वक्त करीब 9:30 बजे एकाएक मधुमक्खियों के झुंड ने छात्रों पर हमला बोल दिया। बच्चों को बचाने आए एक शिक्षक भी घायल हो गए। घायल होने वालों में जीआईसी हरिपुर जमनसिंह के शिक्षक डॉ. सोहन सिंह माजिला के अलावा छात्र तरुण, पवन कांडपाल, पवन जोशी, विजय, रोहित, युगल सुयाल, राजेश, हरेंद्र और मनीष हैं।

एक अन्य शिक्षक हरेंद्र मिश्रा घायलों को 108 से लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। बेस अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद युगल सुयाल और डॉ. माजिला को भर्ती कर लिया गया जबकि आठ छात्रों को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed