फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   age relaxation for assistant professor post

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आयु सीमा में छूट की मांग

Fri, 11 Aug 2017 03:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 11 Aug 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
age relaxation for assistant professor post
teacher - फोटो : demo pic
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत नेट, यूसेट व पीएचडी धारक शिक्षकों ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) यूसेट (उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा) व पीएचडी धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में ऐसे कई शिक्षक हैं जो राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए यह सभी अर्हताएं पूरी करते हैं। इन शिक्षकों ने राज्य सरकार से मांग की है कि असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए जारी विज्ञप्ति के तहत निर्धारित आयु सीमा में उन्हें छूट दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत डा. प्रीतम नेगी, डा. महिपाल भंडारी, डा. शैलेंद्र आदि ने कहा कि सरकार ने इन पदों के लिए आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की है, जिससे उनकी वर्षों की उम्मीद पूरी नहीं हो पा रही है। इन शिक्षकों ने आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग की है। कहा कि अगर उनकी मांग को राज्य सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया तो न्यायालय की शरण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed