फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After two days, 300 villages were lighted

दो दिन बाद बिजली से रोशन हुए 300 गांव

Wed, 28 Aug 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
After two days, 300 villages were lighted
साहिया में यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : VIKAS NAGAR
जौनसार बावर के 300 से अधिक गांव में ठप हुई बिजली आपूर्ति दो दिन घंटे बाद मंगलवार की दोपहर तीन बजे बहाल हो गई। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। अब तक लाइट न होने के कारण लोगों के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। रोजमर्रा के काम निपटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

रविवार को डुमेट में यमुना नदी के पास एक वाहन की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। जौनसार बावर क्षेत्र में बिजली सप्लाई करने वाली 33केवी की बिजली लाइन टूट गई। जिससे क्षेत्र के 300 से अधिक गांव में अंधेरा पसर गया था। बिजली उपकरण शोपीस बने हुए थे। मोबाइल फोनों ने भी काम कर दिया था। कामचलाऊ तौर पर रविवार और सोमवार की रात कुछ गांव में बिजली सप्लाई की गई थी। लेकिन मंगलवार की सुबह फिर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन

ये क्षेत्र रहे प्रभावित
साहिया, चकराता, त्यूनी, पजिटिलानी, फेडूलानी, आरा, अस्टी, सलगा, बोहा, नराया, कोठा तारली, चंदोऊ, टिपोऊ, किशोऊ, सुपोऊ, खमरोली, मलेथा, हाजा, दसेऊ, गंबरी, गबेला, कोथी, कनबुआ, सकनी, अलसी, ककाड़ी, किमोठा, दातनू, मसराड़, पानुवा, गड़ेथा, बसाया, ललोऊ, बडनू, बराड़, समाल्टा, ददोली, थेत्यो, डामटा, इच्छला, उद्पाल्टा, कुरोली, नेवी, खतासा, उपरोली, बिरमोऊ, कोरूवा, लांगापोखरी, ग्वासा पुल, पुरोड़ी, भंगार, मोहना, मुंगाड, क्वासी, धोरापुड़िया, गोराघाटी, कितरोली, संवाई, सावड़ा, जाडी, सुजऊ, कंधाड़, सिजला, कुन्ना, मझगांव, समोग, मेहरावना, रावना, पाटी, बुरास्वा, जोगियों, थण्ता, मलेथा, कुराड़, खनाड़, सिचाड़, मिंडाल, पोखरी समेत 300 से अधिक गांव में लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से गड़बड़ा गई थी। लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में मंगलवार की दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन ठप होने वाली बिजली आपूर्ति फूटा लोगों का गुस्सा
साहिया। क्षेत्र में आए दिन ठप होने वाली बिजली आपूर्ति पर मंगलवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने साहिया बाजार क्षेत्र में यूपीसीएल के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन और निवर्तमान प्रधान मोहन लाल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बिजली का आना-जाना रोज की बात हो गया है। क्षेत्र में घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है। जिसे बहाल करने में विभाग को कई दिन लग जाते हैं। इस दौरान लोगों के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ता है। रोजमर्रा के काम भी प्रभावित होते हैं। एक सप्ताह पूर्व भी क्षेत्र में पूरे 19 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही थी। उन्होंने क्षेत्र में जर्जरहाल तारों को बदलने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अमर सिंह तोमर, मान सिंह चौहान, केशर सिंह तोमर, प्रशांत भसीन, गगन सब्बरवाल, बच्चन सिंह चौहान, सिन्हा सिंह, विद्या दत्त शर्मा, ग्यारू दत्त शर्मा, संतू आदि शामिल रहे।

लाइन ठीक करने में 20 टीमें
विकासनगर। जौनसार बावर क्षेत्र में ठप हुई बिजली आपूर्ति को बहाल करने में यूपीसीएल को खासा मशक्कत करनी पड़ी। क्षेत्र में बिजली सप्लाई करने वाली तारें पोल के टूटने के बाद नदी में जा गिरी। ऐसे में निगम के कर्मचारियों और श्रमिकों को तार को आपस में जोड़ने के लिए उफान मारती यमुना नदी में प्रवेश करना पड़ा। बीते दो दिन से 20 टीमें लाइन को ठीक करने के काम में जुटी हुई थी। स्वयं एसडीओ अशोक कुमार को भी लाइन ठीक करने के लिए नदी में उतरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed