{"_id":"66d39f7468084bedf40f89b4","slug":"after-the-birth-anniversary-of-lord-shri-krishna-the-dehradun-news-c-5-1-drn1030-490487-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव
विज्ञापन
Iशहर में जगह-जगह आयोजित हुए भंडारे, मंदिरों में हुई पूजा-अर्चनाI
भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद शनिवार को दून में छठी का पर्व मनाया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद भंडारे आयोजित किए गए। इसमें भक्तों ने बड़ी संख्या में कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। कई जगह महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए।
परम विहार के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में पंडित विनोद बंगवाल ने पूजा कराई। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मनोज, सक्षम मित्तल, विरल चौहान, रजत, मनीष मौजूद रहे। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। बंजारावाला के हरिओम एन्क्लेव स्थित सनातन धर्म मंदिर में छठी महोत्सव पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर बबिता, कविता, रीना, हेमा, अरुण पुंडीर आदि मौजूद रहे।
प्रेमनगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई। यहां राधा कृष्ण बने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रधान सुभाष मांकिन, अवतार कृष्ण कौल, रवि भाटिया, गुलशन, अर्जुन मौजूद रहे। पटेलनगर के श्री श्याम सुंदर मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। श्री पंचायती मंदिर समिति गांधी रोड की ओर से हवन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित शशी बल्लभ शास्त्री ने पूजा कराई। इसके बाद भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया।