फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after teacher transfer students left food

यहां शिक्षक का ट्रांसफर होने पर इतने दुखी हुए बच्चे कि छोड़ दिया खाना-पीना

Thu, 09 Aug 2018 08:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Updated Thu, 09 Aug 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
after teacher transfer students left food
- फोटो : डेमो फोटो

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बचीगांव के शिक्षक का ट्रांसफर होने पर कई छात्र-छात्राओं ने अन्न त्याग दिया है।

विज्ञापन


आहत विद्यार्थी शिक्षक के जाने के बाद स्कूल जाने को तैयार नहीं हैं। शिक्षक के ट्रांसफर और बच्चों के रुख के बाद अभिभावक भी भड़क उठे हैं। उन्होंने शिक्षक का तबादला रुकवाने के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और तबादला नहीं रोने की सूरत में आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्राम पंचायत हड़वाड़ के अभिभावकों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि जब से उनके बच्चों को पता चला है कि शिक्षक संजय सिंह का तबादला हो रहा है वे निराश हो गए हैं। बच्चों ने स्कूल जाना और ढंग से खाना-पीना छोड़ दिया है। बच्चों का कहना है कि यदि यदि उनके शिक्षक का तबादला किया गया तो वे भी स्कूल नहीं जाएंगे।

विज्ञापन

शिक्षक का स्थानांतरण रोकने की मांग

after teacher transfer students left food
ध्ारना - फोटो : अमर उजाला
अभिभावकों ने प्रशासन से शिक्षक का स्थानांतरण रोकने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शिक्षक का तबादला नहीं रुकवाया गया तो वे मुख्यालय में धरने पर बैठ जाएंगे।  कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने वालों में हंसी देवी, मनोज सिंह, प्रेम राम, राजेंद्र राम, राम प्रसाद, कुंदर राम और गंगा देवी आदि थे। 

शिक्षक की तैनाती के बाद से शिक्षा स्तर में हुआ सुधार, छात्र भी बढ़े
दरअसल संजय सिंह की राप्रावि बचीगांव में तैनाती के बाद स्कूल में शिक्षा के स्तर में काफी सुधार आया है। इसे देखते हुए निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे अभिभावकों ने भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाया। आज दूर-दूर से छात्र स्कूल में पढ़ने आ रहे हैं। लेकिन, इसी बीच, शिक्षक के तबादले के आदेश जारी हो गए हैं।  

घन्यारी से ट्रांसफर पर भी उबाल 
राजकीय जूनियर हाईस्कूल घन्यारी के अस्थायी शिक्षक मोहन नाथ के हरकोट स्थानांतरण से भी क्षेत्र के अभिभावकों में भी गहरी नाराजगी है। यहां के ग्रामीणों ने भी बुधवार को नौकोड़ी ग्राम प्रधान के नेतृत्व में शिक्षक के तबादले के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कहा कि विद्यालय में वर्ष 2014 से अंग्रेजी का शिक्षक नहीं है। अस्थायी शिक्षक के भरोसे छात्र पढ़ रहे थे, लेकिन अब अस्थायी शिक्षक का हरकोट स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षक का तबादला नहीं रुकवाया गया तो वे आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मानती देवी, नंदन सिंह, भगवत सिंह, खुशाल सिंह आदि ग्रामीण शामिल थे।  ब्यूरो 
फोटो 08 बीजीएस 04, 05 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed