{"_id":"5af690d04f1c1be1408b494f","slug":"after-taking-selfie-boy-commit-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों को भेजी सेल्फी और फिर किया ऐसा काम कि नहीं रुक रहे परिजनों के आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों को भेजी सेल्फी और फिर किया ऐसा काम कि नहीं रुक रहे परिजनों के आंसू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 12 May 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
naini lake
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल में दोस्तों को झील किनारे की अपनी सेल्फी भेजने के बाद युवक ने ऐसा काम किया कि सब सकते में आ गए।
विज्ञापन
सेल्फी भेजने के बाद युवक ने और जीवन लीला समाप्त करने की सूचना देने के बाद अल्मोड़ा के सुंदरपानी बाराकोट निवासी दीपक कुमार ने झील में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शुक्रवार सुबह शनि मंदिर के पास नैनी झील में उतराता मिला। मल्लीताल पुलिस ने शव को पंचनामे के लिए भेज दिया है। दीपक यहां एक होटल में काम करता था और 24 अप्रैल को लापता हो गया था।
पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा जिले के जैती थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपानी बाराकोट निवासी दीपक कुमार (18) पुत्र अमर कुमार एक माह पहले नैनीताल आया था। यहां वह एक होटल में काम करने लगा। होटल मैनेजर राजू के अनुसार 24 अप्रैल को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे वह अचानक बिना बताए चला गया। जब काफी देर तक उसका कुछ पता नहीं चला तो होटल संचालक ने उसके गायब होने की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
लोगों ने नैनी झील में शनि मंदिर के पास एक शव उतराता देखा
dead body
परिजन मल्लीताल कोतवाली पहुंचे और दीपक को तलाशने की मांग की। पुलिस जांच में घटना वाले दिन दीपक के मोबाइल की लोकेशन नैनी झील के किनारे ठंडी सड़क पर आखिरी बार मिली। उसने कुछ दोस्तों को फोन किया और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे थे। दोस्तों, रिश्तेदारों को उसने झील किनारे की सेल्फी भी भेजी। इसके बाद फोन बंद हो गया। शुक्रवार सुबह सात बजे कुछ लोगों ने नैनी झील में शनि मंदिर के पास एक शव उतराता देखा।
सूचना पर मल्लीताल इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत, एसआई पूरन सिंह मर्तोलिया, कांस्टेबल मनोज जोशी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने होटल के मैनेजर राजू को मौके पर बुलाया। उसने शव दीपक का होने की बात कही। इसके बाद दीपक के परिजनों को सूचना दी गई। नाव चालकों की सहायता से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या प्रकरण आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने बताया कि दीपक की बड़ी बहन पुष्पा है, जिसकी शादी दिल्ली में हुई है, जबकि छोटा भाई प्रमोद 11वीं में पढ़ता है। दीपक ने भी इसी साल इंटर की परीक्षा दी थी। दीपक के कुछ परिजनों ने संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत होने की बात कही। उन्होंने शनि मंदिर पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की। इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या दीपक के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच कर रही है।