फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after six days dead woman's head found.

छह दिन बाद मिला गुलदार की शिकार महिला का सिर

Thu, 25 Sep 2014 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 25 Sep 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
after six days dead woman's head found.

रुद्रप्रयाग जिले के एक गांव में 19 सितंबर को गुलदार के हमले में मारी गई वृद्धा का सिर घर से कुछ दूर बरामद हुआ है। राजस्व पुलिस ने सिर का पोस्टमार्टम करा दिया है। राजस्व पुलिस प्रथम दृष्टया इसे जानवर के हमले से सिर अलग होना ही मान रही है।

विज्ञापन


वहीं वन विभाग का कहना है कि जब परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया, तो कैसे मान लिया जाए कि गुलदार ने ही वृद्धा का शिकार किया होगा। तब परिजनों ने वृद्धा का पोस्टमार्टम कराए बिना दाह संस्कार कर दिया था। अब सिर बरामद होने के बाद वृद्धा की मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


मौत पर उठे थे सवाल
19 सितंबर की सुबह तहसील ऊखीमठ को डांगी गांव में गुलदार ने स्व. सैन सिंह की पत्नी जसमति देवी को मार डालने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों को घर से करीब 200 मीटर दूर वृद्धा का बिना सिर का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन और राजस्व विभाग की टीम के गांव पहुंचने से पहले ही परिजनों ने वृद्धा की अंत्येष्टि कर दी। अब बुधवार को ग्रामीणों ने घर से करीब 50 मीटर दूर वृद्धा का सिर मिलने की सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग और राजस्व विभाग के कर्मी पुन: गांव में पहुंचे।

सिर का कराया पोस्टमार्टम
उप प्रभागीय वनाधिकारी सोहन लाल ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई थी, ताकि यह देखा जा सके कि वृद्धा जानवर के हमले में मारी गई या अन्य किसी वजह से। सिर का मांस काफी गल चुका था। ऐसे में इसका अंदाजा नहीं लग सका।


इधर, एसडीएम यूएस चौहान ने बताया कि सिर देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी जानवर ने खाया हो। पुष्टि के लिए सिर का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed