{"_id":"59eece764f1c1bec538b8da5","slug":"after-shameful-allegation-of-panchayat-girl-commit-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद पंचायत ने लगाए ऐसे शर्मनाक लांछन कि रेप पीड़िता को देनी पड़ी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के बाद पंचायत ने लगाए ऐसे शर्मनाक लांछन कि रेप पीड़िता को देनी पड़ी जान
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
Updated Thu, 26 Oct 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का शव कमरे में झूलता मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप पीड़ित किशोरी पर पंचायत ने ऐसे लांछन लगाए कि उस मासूम ने अपनी जान दे दी। किशोरी का शव कमरे में झूलता मिला।
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के लक्सर में दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने को रविवार देर रात पंडितपुरी गांव में हुई पंचायत में परिजनों पर केस वापस लेने का दबाव बनाया गया।
भरी पंचायत में पीड़ित किशोरी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए। इससे आहत पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह किशोरी का शव कमरे में झूलता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार, पोक्सो एक्ट और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
किशोरी को बहालपुरी गांव के जंगल ले गया और दुष्कर्म किया
किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई
- फोटो : सांकेतिक चित्र
शनिवार को पंडितपुरी गांव में चंद्रपुरी खादर निवासी एक युवक अपनी बुआ के घर भैया दूज का सिंधारा देने आया था। उसी दिन वह बुआ की ननद को लेकर यह कहकर अपने साथ लेकर निकला था कि वह पड़ोस के गांव नंदपुर में अपनी बहन को लेने जा रहा है।
आरोप है कि युवक किशोरी को बहालपुरी गांव के जंगल ले गया और दुष्कर्म कर डाला। उसके बाद आरोपी उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गया था। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार देर शाम आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद रात को गांव में पंचायत हुई। इसमें रिश्तेदारों और आरोपी युवक के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। साथ ही पीड़ित किशोरी पर कई गंभीर आरोप लगाए। इससे किशोरी सदमे में चली गई।

छत में लगे हुक से चुन्नी से लटक रहा था किशोरी का शव
आरोपी को जेल भेज दिया
रविवार देर रात किशोरी परिजनों के साथ घर में सोई हुई थी। सोमवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे जब परिजनों की नींद खुली तो किशोरी का शव दूसरे कमरे की छत में लगे हुक से चुन्नी से लटक रहा था।
शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक टीएस राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव नीचे उतरवाया। कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो की धारा में एक दिन पहले मुकदमा दर्ज कर लिया था।
सोमवार को इसमें आरोपी के खिलाफ किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा अतिरिक्त जोड़ी गई। उसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया।