मसूरी में डहलिया बैंक के बाद अब एक और कॉटेज पर चली जेसीबी, जानें पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी प्रशासन लंढौर ने ढहेलिया बैंक भवन के बाद शुक्रवार को सिस्टर बाजार स्थित होली माउंट काटेज पर घन बरसाए गए। पुलिस मौजूदगी में ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू किया गया।
छावनी परिषद लंढौर के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन ने कहा कि छावनी प्रशासन अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखेगा। इससे पहले छावनी परिषद के अध्यक्ष व सब एरिया कमांडर मेजर जनरल जेएस यादव ने संजय नारंग के ध्वस्त हो रहे ढहेलिया बैंक भवन का निरीक्षण किया। फिर होली माउंट कॉटेज का निरीक्षण कर ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू किया।
शुक्रवार को छावनी प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया। छावनी प्रशासन ने ध्वस्तीकरण में बाधा से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील डाल दी है।
वहीं, भवन स्वामी राजवीर हांडा ने भी सुप्रीम कोर्ट में अपील की है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी। होली माउंट में अवैध निर्माण के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा था, जिसमें चार अक्तूबर को छावनी परिषद लंढौर के पक्ष में फैसला आया।
इस दौरान मौजूद नायब तहसीलदार दया राम, छावनी परिषद द्वारा बनाई गई ध्वस्तीकरण समिति के सदस्य एवं छावनी उपाध्यक्ष महेश चंद ने कहा कि भवन के चौकीदार के आवास को भी तोड़ा जाना था, लेकिन वैध निर्माण की बात कही गई है। जांच के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान एसआई मुकेश डिमरी, कर्नल एमएम उनियाल, सीबी लखेड़ा आदि मौजूद रहे।
सेंटासफ इस्टेट भी निशाने पर
लगाए गए दो जेसीबी और तीन दर्जन मजदूर
मसूरी। छावनी परिषद लंढौर के सीईओ जाकिर हुसैन ने बताया कि हाईकोर्ट का निर्णय पक्ष में आने के बाद होली माउंट के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। इसमें दो जेसीबी व करीब तीन दर्जन मजदूर लगाए गए है। साथ ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन व सेना के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
छावनी परिषद को पहले करनी थी कार्रवाई
छावनी परिषद के सदस्य बादल प्रकाश ने बताया कि यह भवन 1995 में बनाया गया था। जब मकान बनाया गया था उस समय छावनी प्रशासन ने कार्रवाई क्यों नहीं की? होली माउंट काटेज की जानकारी बोर्ड को नहीं है। अगर कोई अतिक्रमण कर रहा है तो उसी समय रोक देना चाहिए।
सेंटासफ इस्टेट भी निशाने पर
होली माउंट के अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण के बाद अब छावनी परिषद लाल टिब्बा स्थित राजकुमार अधलखा के भवन सेंटासफ इस्टेट निशाने पर है। उक्त भवन राजकुमार ने गुजरात के नानू भाई अनूप से खरीदा था। सीईओ छावनी परिषद जाकिर हुसैन ने बताया कि ढहेलिया बैंक व होली माउंट के ध्वस्तीकरण के बाद सेटासफ इस्टेट के अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा। फिर छावनी के छह टंकी के समीप लंढौर विला के अवैध निर्माण को तोड़ा जाना है।