{"_id":"63bc79ed8232a7668d27f123","slug":"after-making-aadhaar-at-home-smile-blossomed-dehradun-news-c-5-1-47707","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: घर जाकर बनाया आधार तो खिल उठी ''मुस्कान''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: घर जाकर बनाया आधार तो खिल उठी ''मुस्कान''
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी। अधिकारियों ने घर जाकर आधार कार्ड बनाया तो दिव्यांग मुस्कान चहक उठी। उसकी खुशी देखते ही बन रही थी। प्रशासन की टीम ने घर पर ही मुस्कान की पेंशन के लिए आवेदन संबंधी औपचारिकताएं भी पूरी कीं।
पिछले लंबे समय से आधार कार्ड बनवाने के लिए विभागों समेत जन सेवा केंद्रों के चक्कर काट रही चलने-फिरने और बोलने में असमर्थ मुस्कान की खुशी का सोमवार कोई ठिकाना नहीं था। ई-डिस्ट्रिक्ट के जिला को-ऑर्डिनेटर रूपक चौधरी ने फोटो और आंखों के रेटिना की मदद से मुस्कान का आधार कार्ड बनाया। वहीं, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संदीप सिंह नेगी ने दिव्यांग पेंशन संबंधी औपचारिकता पूरी की।
स्कैनिंग में फिंगर प्रिंट नहीं आने से मुस्कान का लंबे समय से आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। अमर उजाला ने सात जनवरी के अंक में ''पहले कुदरत की मार, अब सिस्टम से लाचार है मुस्कान'' शीर्षक से मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को मसूरी के गढ़ीखाने निवासी मुस्कान के घर जाकर आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ई-डिस्ट्रिक्ट टीम को घर भेजा गया था। दो सप्ताह के भीतर मुस्कान को आधार कार्ड मिल जाएगा। इस दौरान मुस्कान के पिता रामभरोसे और मां रेखा देवी खुश नजर आए। उन्होंने टीम का आभार जताया।
-- -- --
मुस्कान के आधार कार्ड बनाने और दिव्यांग पेंशन लगाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। पेंशन के लिए स्वीकृति भी भेज दी है। आधार कार्ड मिलने के बाद शीघ्र ही दिव्यांग पेंंशन भी मिलनी शुरू हो जाएगी।
- शैलेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम