फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after husband death Wife set herself on fire

देहरादून: एक्सीडेंट में हुई पति की मौत तो सदमे में आई पत्नी ने खुद को किया आग के हवाले

Mon, 09 Jul 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Jul 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
after husband death Wife set herself on fire

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


इधर, मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी ने खुद को आग के हवाले कर दिया। झुलसी महिला को लोगों ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला 60 से 70 फीसदी तक झुलस गई है।
विज्ञापन


हादसा हरिद्वार बाईपास पर कारगी चौक पर हुआ। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से शामली उत्तर प्रदेश निवासी शुभम पेशे से टैक्सी चालक था। वह विष्णु विहार में अपने भाइयों के साथ रहता था और देहरादून निवासी कोमल नाम की युवती से उसका विवाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हरिद्वार की ओर से आ रहे एक ट्रक ने शुभम को कुचल दिया

after husband death Wife set herself on fire
रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे शुभम खाना लेने के लिए कारगी चौक स्थित रेस्टोरेंट जा रहा था। सड़क पार करते हुए हरिद्वार की ओर से आ रहे एक ट्रक ने शुभम को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

इधर, जैसे ही शुभम की मौत की खबर घर पहुंची तो उसके भाई घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस बीच कोमल घर पर ही थी और उसने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई और कोमल को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया।

इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि कोमल लगभग 60 से 70 फीसदी तक झुलस चुकी है। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। नेगी ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed