फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after floor test officer got relief.

फ्लोर टेस्ट होते ही अफसरों के चेहरों पर आई मुस्कान

Wed, 11 May 2016 03:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 May 2016 03:18 AM IST
सार

  • अफसरों के तनावग्रस्त चेहरों पर आई मुस्कान  
  • विधायकों की सुरक्षा को लेकर अटकी रही सांसे 
  • सुरक्षा को लेकर डीएम, एसएसपी की थी जिम्मेदारी

विज्ञापन
after floor test officer got relief.
फ्लोर टेस्ट के बाद बाहर आते हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

विस्तार

फ्लोर टेस्ट होने तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की सांसे अटकी रही। भाजपा से बगावत करने वाले भीम लाल आर्य से बात नहीं होने के कारण अधिकारी सुबह तक चिंतित रहे। विधानसभा से सुरक्षित विधायकों के निकलते ही अधिकारियों के तनावग्रस्त चेहरों पर मुस्कराहट तैर गई। दरअसल विधायकों की सुरक्षा की चूक में सीधे तौर पर डीएम और एसएसपी की जिम्मेदारी फिक्स की गई थी।

विज्ञापन


भाजपा, कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय विधायकों को सुरक्षित विधानसभा तक लाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। शासन के अलावा पुलिस के आला अधिकारी भी पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन


छावनी में बदला था विस के आसपास का इलाका
कई दिनों से विधायकों से सुरक्षा को लेकर संपर्क चल रहा था। खुफिया तंत्र लगातार अपडेट दे रहा था। तमाम रास्तों पर पुलिस की एस्कोर्ट लगाने के साथ विधानसभा के बाहरी हिस्सों को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया था। अफसर एक-एक विधायक की सुरक्षा का गणित बनाए बैठे थे। पर विधायक भीमलाल आर्य से संपर्क नहीं होने से अधिकारी टेंशन में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने बीती रात आर्य के घर पहुंचकर पत्नी और भाई से उनके बारे में जानकारी हासिल करते हुए सुरक्षा का प्रस्ताव दिया। पर वहां से कोई पुख्ता आश्वासन नहीं मिला। मंगलवार को फ्लोर टेस्ट से पहले भीम लाल आर्य कांग्रेस विधायकों संग नजर आए तो अधिकारियों को थोड़ी राहत हुई।


सदन में फ्लोर टेस्ट संपन्न होने के बाद विधायकों को सुरक्षित निकालने के बाद डीएम रविनाथ रमन, एसएसपी सदानंद दाते के चेहरे पर राहत भरी मुस्कान नजर आई और दोनों आला अधिकारियों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed