शादीशुदा महिला से रेप न कर पाया तो गुस्से से आगबबूला हो गया चौकीदार, फिर कर दिया खौफनाक काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को अकेला देख चौकीदार की नियत बिगड़ गई। जब वह रेप न कर पाया तो उसने खौफनाक काम कर डाला। दुष्कर्म में विफल होने पर ही गांव शांतरशाह में महिला पिंकी की हत्या की गई थी।
स्थानीय पुलिस ने हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए एक निर्माणाधीन कालोनी के चौकीदार और एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिंकी हत्याकांड का खुलासा किया है।
पांच नवंबर को क्षेत्र के शांतरशाह में सुरक्षा एनक्लेव कालोनी की सुरक्षा दीवार से सटे मुनेश सैनी के खेत में एक महिला का शव मिला था। मृतका की शिनाख्त पिंकी पत्नी राजू निवासी गांव खेड़ी शिकोहपुर भगवानपुर के रूप में हुई थी।
सामने आया था कि शांतरशाह गांव में पिंकी का मायका है। उस दौरान मृतका के पति ने पत्नी की हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाकर अज्ञात में केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो घटनास्थल से सटी निर्माणाधीन सुरक्षा एनक्लेव कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में मृतका कालोनी के चौकीदार मेवालाल पुत्र मोहन निवासी सिधिया पलिया कला जिला लखीमपुर खीरी यूपी के साथ दिखाई दी थी।
पुलिस जब कालोनी में पहुंची तो चौकीदार गायब मिला। बाद में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पतंजलि फेज एक के पास चौकीदार को पकड़ लिया। थाने में पूछताछ में चौकीदार ने घटनाक्रम का खुलासा किया। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि महिला की जान पहचान चौकीदार से थी। एक नवंबर को चौकीदार ने उसे रात को अपने पास बुलाया था। उस दौरान कालोनी में मजदूरी करने वाला बनिया उर्फ गुलजार निवासी गांव घोड़ेवाला बहादराबाद एवं उसके गांव के ही नूर आलम एवं कुर्बान भी मौजूद थे।
बाद में बनिया, आलम एवं कुर्बान चले गए। इसके बाद चौकीदार पिंकी को गोदाम में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। मगर पिंकी ने इसका विरोध किया। इससे गुस्साए चौकीदार ने फावड़े के बिंटे (पिछले लकड़ी के हिस्से) से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद चौकीदार ने बनिया उर्फ गुलजार को मौके पर बुलाकर शव को ले जाकर खेत में छिपा दिया। बताया कि दूसरे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।