फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After drought hits pea crop in Vikasnagar, now hailstorm wreaks havoc

Dehradun News: विकासनगर में मटर की फसल पर सूखे की मार के बाद अब ओलावृष्टि का कहर

Mon, 01 Apr 2024 02:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
After drought hits pea crop in Vikasnagar, now hailstorm wreaks havoc
साहिया। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के चलते साहिया और आसपास के क्षेत्र में मटर की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। सूखे के चलते पहले ही करीब 60 फीसदी बर्बाद हो गई थी। अब रही सही कसर को ओलावृष्टि ने पूरी कर दी है। साहिया क्षेत्र का मटर प्रमुख नकदी फसल है। स्थानीय किसान नारायण सिंह तोमर, प्रेम सिंह तोमर, रण सिंह चौहान, जयपाल सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि दिसंबर में मटर की बुआई करते हैं, लेकिन कई किसानों ने बारिश न होने के चलते फरवरी में बुआई की थी। दिसंबर में बुवाई करने वाले किसानों की फसल सूखे से बर्बाद हो गई। अब फरवरी में बुआई करने वाले किसानों की फसल ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन


वहीं, तहसील क्षेत्र में बारिश के बीच 10 मिनट की ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत को बर्बाद कर दिया। किसानों की अंकुरित मटर, बींस, हरी मिर्च, प्याज, लहसुन, धनिया, टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी के पौधों को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने नुकसान की भरपाई के लिए तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। शनिवार सुबह करीब सात बजे बारिश शुरू हुई। कुछ देर बाद ओलव़ृष्टि होने लगी। ठाना, टुंगरा, पुरोड़ी, माख्टी, क्यावा, नगऊ, छटऊ, बिरमोऊ, कुनावा, रामताल लांगा पोखरी आदि गांवों में करीब 10 मिनट जमकर ओले बरसे। ग्रामीण सुंदर दत्त, राजेंद्र सिंह, गंभीर सिंह, रवि, सालक राम, आनंद सिंह आदि ने बताया कि इस बार जनवरी के अंत में बारिश हुई थी। इसके चलते किसान मटर, बींस आदि नकदी फसलों की बुआई समयानुसार नहीं कर पाए थे। देर से बुआई के बाद फसल अभी अंकुरित हुई थी, लेकिन ओलावृष्टि ने फसलों को बर्बाद कर दिया। तहसीलदार मनोहर लाल अंजुवाल ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षकों से ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आंकलन के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed