फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After completing military training from the Indian Military

Dehradun News: भारतीय थलसेना का हिस्सा बने 343 अफसर, 12 मित्र देशों के 29 कैडेट भी पास आउट

Sun, 10 Dec 2023 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
After completing military training from the Indian Military

विज्ञापन



Iआईएमए की पीओपी में देश और विदेश के 372 युवा अफसरों ने ली देश की रक्षा के लिए मर-मिटने की ली शपथI



भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर देश की रक्षा के लिए मर-मिटने की शपथ लेकर 343 यह युवा शनिवार को बतौर अधिकारी भारतीय थलसेना का हिस्सा बन गए। इनमें 42 अफसर उत्तराखंड और 68 कैडेट उत्तर प्रदेश से हैं। 12 मित्र देशों के 29 जेंटलमैन कैडेट भी अकादमी से पास आउट होकर अपने-अपने देश की सेना में शामिल हो गए हैं। देश-विदेश के कुल 372 जेंटलमैन कैडेटों पास आउट हुए हैं। श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल शैवेन्द्र सिल्वा ने बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड की सलामी ली। पासिंग आउट कोर्स के हरफनमौला जेंटलमैन कैडेट गौरव यादव को प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल से नवाजा गया है। वह राजस्थान के अलवर निवासी हैं।

शनिवार सुबह आईएमए के ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित 153वें रेगुलर कोर्स व समानांतर कोर्सों की दीक्षांत परेड (पीओपी) में कदमताल करते हुए 372 नौजवान पास आउट होकर बतौर अधिकारी देश-विदेश की सेना में शामिल हो गए। इससे पहले निरीक्षण अधिकारी व श्रीलंका आर्मी के सीडीएस जनरल सिल्वा ने परेड कमांडर मोहित बेनीवाल के साथ परेड का निरीक्षण कर पासिंग आउट बैच के जेंटलमैन कैडेटों से सलामी ली। उन्होंने सेना की मुख्यधारा में शामिल हो रहे युवा अफसरों को शुभकामना दी। कैडेट से सैन्य अधिकारी बनने जा रहे नौजवानों से पूरी निष्ठा, लग्न व समर्पण के साथ अपने-अपने देश की सेवा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन




पीपिंग एवं ओथ सेरेमनी में शिरकत करने के बाद सभी युवा बतौर लेफ्टिनेंट अपने-अपने देश की सेना का अभिन्न अंग बन गए। परेड के दौरान रिव्यूइंग ऑफिसर ने सैन्य प्रशिक्षण के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जेंटलमैन कैडेटों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल प्रदान किए। नेपाल के कैडेट शैलेश भट्टा को श्रेष्ठ विदेशी कैडेट (बांग्लादेश मेडल) का पुरस्कार दिया गया। चैंपियन कंपनी कोहिमा को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर प्रदान किया गया। अकादमी के समादेशक ले. जनरल वीके मिश्रा, वेस्टर्न कमान के जीओसी ले. जनरल मनोज कुमार कटियार, डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल आलोक जोशी, समेत देश-विदेश की सेना के वरिष्ठ अधिकारी, कैडेटों के परिजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed