{"_id":"6251c8fec55bb73aed22a9f0","slug":"after-collision-of-pickup-bike-became-a-ball-of-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक दुर्घटना: पिकअप की टक्कर लगने के बाद बाइक बनी आग का गोला, हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक दुर्घटना: पिकअप की टक्कर लगने के बाद बाइक बनी आग का गोला, हादसे में एक की मौत
Sat, 09 Apr 2022 11:30 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:30 PM IST
सार
शनिवार देर रात भगवानपुर में टोल प्लाजा के पास पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। साथ ही बाइक में आग लग गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद बाइक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवानपुर में टोल प्लाजा के पास पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक की बाइक में आग लग गई, जिसमें बाइक पूरी तरह से जल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रुडकी सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, गांव जोला थाना नागल जिला सहारनपुर निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार अपनी बाइक से देर रात के समय भगवानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कस्बे के पास टोल प्लाजा के निकट पहुंचा तो अचानक एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके पर ही गाड़ी छोडकर फरार हो गया। वही युवक की बाइक आग लगने से बुरी तरह से जलकर राख हो गई है। एसओ पीडी भट्ट ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए रुडकी सिविल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही युवक के परिजनो को घटना की जानकारी दे दी है।
आपत्तिजनक पोस्ट पर थाने में हंगामा
भगवानपुर के एक गांव निवासी एक पार्टी के कार्यकर्ता ने फेसबुक पर किसी के लिए आपत्तिजनक शब्द लिख दिए। जिसे लेकर शनिवार की देर रात हिन्दू संगठन के कार्यकताओ ने थाने मे पहुंचकर पुलिस को शिकायत की। वहीं, युवक भी अपने साथियों के साथ थाने में पहुंच गया। दोनो पक्षों ने एक दूसरे की गलती निकालते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा बढता देखकर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनो पक्षों के लोगो को शान्त किया। साथ ही हंगामा करने पर कारवाई की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि दोनो पक्षों के लोगों में सुलह हो गई है।