फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After a week the weather showed its attitude, it was shivering cold throughout the day.

Dehradun News: एक हफ्ते बाद मौसम ने दिखाए तेवर, दिनभर कंपकंपाती ठंड रही

Sat, 20 Jan 2024 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
After a week the weather showed its attitude, it was shivering cold throughout the day.
I
विज्ञापन

II- मैदानी इलाकों में छाया घना कोहरा, पहाड़ों में खिली धूप
I
I
I
I प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से ठंड का प्रकोप जारी है। ठीक एक सप्ताह बाद मौसम ने अपने तेवर दिखाए तो मैदानी इलाकों में शुक्रवार को दिन भर कंपकंपाती ठंड ने खूब परेशान किया। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम है। इससे पहले 12 जनवरी को भी अधिकतम तापमान में इतनी ही कमी रिकॉर्ड की गई थी।
I
I
I
Iशुक्रवार सुबह कोहरा छाया तो मैदानी इलाकों में सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह करीब 11 बजे से कोहरा छंटना शुरू हुआ लेकिन दिन भर शीतलहर चलने से गलन वाली ठंड रही। शीत दिवस होने के चलते दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में एक-दो बार ही सूरज के दर्शन हुए। आंकड़ों पर नजर डाले तो पंतनगर का अधिकतम तापमान में भी आठ डिग्री कमी के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 13.4 और नई टिहरी का भी दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iअगले सप्ताह मिल सकती है कोहरे से राहत
I
I
I
Iप्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले सप्ताह से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 24-25 जनवरी के बाद मैदानी इलाकों में कोहरा कम होने लगेगा। इससे ठंड कम होने के साथ लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I

I
Iआज दून समेत पांच जिलों में छाएगा घना कोहरा
I
Iमौसम विज्ञान केंद्र ने आज (शनिवार) हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जिलों में गंभीर शीतलहर के आसार हैं। जबकि देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों के भी कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहेगी।
I
I
I
I
I
I
I
Iमैदानों में अभी सताएगा विंड चिल इफेक्ट
I
Iमौसम के बदलते पैटर्न से इस साल विंटर बारिश न होने तक विंड चिल इफेक्ट जारी रहेगा। ऐसे में बारिश न होने तक मैदानों में विंड चिल इफेक्ट परेशान करेगा। इससे कोहरा छाने के साथ पाला पड़ने से शीतदिवस जैसी स्थिति रहेगी।

I
I
I
I
I
Iपहाड़ों में खुशनुमा रहा मौसम
I
I
I
Iशुक्रवार को भले ही मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से शीत रही। लेकिन, पहाड़ों में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा रहा। मसूरी, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, आदिबदरी, थराली, देवाल, नारायणबगड़ में दिनभर धूप खिली रही जिससे वहां ठंड का अहसास कम हुआ।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed