फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After a long wait police station started in Tiuni

लंबे इंतजार के बाद त्यूनी में थाना शुरू, अस्पताल का शिलान्यास

Mon, 19 Dec 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी Updated Mon, 19 Dec 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
After a long wait police station started in Tiuni
पु‌लिस - फोटो : file photo

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जनजातीय क्षेत्र त्यूनी में थाना अस्तित्व में आ गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गूंडा गांव से थाने का लोकार्पण और 100 बेड के अस्पताल का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने त्यूनी को नगर पंचायत बनाने, आरा और थरारा मोटर मार्ग के निर्माण की भी घोषणा की।

विज्ञापन


रविवार को यहां जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों की सरकार है। क्षेत्र की जनता को हमेशा कांग्रेस का प्यार मिला है। उन्होंने दुर्गम में रह रहे लोगों के पलायन न करने पर उनकी तारीफ की और ऐसे लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि त्यूनी को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उत्तराखंड समावेशी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। 2020 तक सरकार गरीबी दूर कर देगी। उत्तराखंड सर्वाधिक प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने वाला पहला राज्य है। महिला सशक्तीकरण के माध्यम से उत्तराखंड में बदलाव लाने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य है जहां किसानों को पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह की खूब तारीफ की। वहीं, मंत्री प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 100 बेड का अस्पताल क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। लोगों को इलाज के लिए लंबी दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वही कहती है, जो वह कर सकती है।

संचालन एनडी पंवार ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह चौहान, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह, एएसपी लोकेश्वर कुमार, सीओ चंद्रमोहन सिंह, एसडीएम प्रत्यूष कुमार, तहसीलदार स्वराज सिंह तोमर, थानाध्यक्ष राकेश शाह, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।


इन योजनाओं का भी हुआ लोकार्पण
त्यूनी मोटर मार्ग के किमी 1-42 तक का सुधारीकरण, महाविद्यालय त्यूनी का भवन, खाद्य गोदाम, जीआईसी लखवाड़, राजकीय पशु चिकित्सालय का भवन, साहिया-क्वानू मोटर मार्ग के 18 किमी, क्वानू-इछाड़ी मोटर मार्ग, अणु-चिल्हाड़ मार्ग के सुधारीकरण कार्य के साथ ही ठकरासाधार, गोरछा, मेंद्रथ, रुपऊ, अस्टी हाईस्कूल भवन का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कांडा-ट्यूटाड़ मोटर मार्ग, दमन-दसऊ मोटर मार्ग का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed