फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After 200 crore rupees marriage in auli dm will submit cleaning report in High court on 7th july 

डीएम ने तैयार की औली में 200 करोड़ की शादी के बाद सफाई की रिपोर्ट, 7 को हाईकोर्ट में होगी जमा

Thu, 04 Jul 2019 10:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jul 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
After 200 crore rupees marriage in auli dm will submit cleaning report in High court on 7th july 
निरीक्षण करतीं डीएम स्वाति एस भदौरिया - फोटो : अमर उजाला

औली में शाही शादी संपन्न होने के बाद पर्यावरण नुकसान और कूड़ा प्रबंधन को देखने के लिए बुधवार को निगरानी दल के सदस्यों के साथ जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया औली पहुंची। डीएम ने यहां नगर पालिका परिषद की ओर से की गई साफ सफाई का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


विवाह समारोह के दौरान फैली गंदगी और कूड़ा करकट नगर पालिका जोशीमठ द्वारा साफ किए जाने पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। शाही शादी पर तैयार की गई पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन अब सात जुलाई को हाईकोर्ट में पेश करेगा। 
विज्ञापन


औली में 18 से 22 जून तक हुई गुप्ता बंधुओं के बेटों की शाही शादी न्यायालय की निगरानी में संपन्न हुई थी। न्यायालय ने चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को औली में शादी समारोह से पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी ने निगरानी कमेटी का गठन कर शाही शादी की प्रत्येक दिन की रिपोर्ट तैयार की। जिलाधिकारी शादी से पूर्व और बाद में तीन बार औली का स्थलीय निरीक्षण कर चुकी हैं। 

निगरानी टीम के सदस्यों के कई दौर के निरीक्षण के बाद बुधवार को जिलाधिकारी स्वयं भी औली पहुंची। उन्होंने औली में विवाह समारोह के लिए उपयोग में लाए गए क्लीप टॉप क्लब, हेलीपैड के आसपास टेंट कॉलोनी में बनाए गए सोकपिट, मजदूरों के लिए बनाए गए अस्थायी शौचालय, औली में विभिन्न स्थलों पर की गई साफ-सफाई का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि औली में विवाह समारोह से पहले और बाद की स्थिति का गहनता के साथ आकलन किया गया है।

अब रिपोर्ट उच्च न्यायालय में पेश की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विवाह समारोह के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिए सौंपे गए दायित्वों की फाइनल रिपोर्ट भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जोशीमठ नगर पालिका द्वारा औली में सफाई कार्य पूरा किए जाने पर डीएम ने संतोष जताया। 

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार सैनी, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडेय, उप वन संरक्षक टीएस साही, नगर पालिक जोशीमठ के अधिशासी अधिकारी एसपी नौटियाल, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजर सहित निगरानी टीम के अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed