फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after 20 year son meet with parents

20 साल पहले डांटने पर घर से चला गया बेटा देहरादून में मिला, परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

Thu, 07 Jun 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Jun 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
after 20 year son meet with parents
Missing son found after 20 years - फोटो : amar ujala

20 साल पहले बलरामपुर (यूपी) से लापता युवक मंगलवार को दून अस्पताल में भर्ती मिला। युवक के मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों को खुशी का ठिकाना नहीं था। युवक को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के चलते दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के रजीडरुवा गांव निवासी गुरचरण का पुत्र धर्मपाल उर्फ राजू 10 साल की उम्र में करीब 20 साल पहले डांटने पर घर से कहीं चला गया था। घरवालों की काफी तलाश के बाद राजू का कहीं पता नहीं चला। बुधवार को दून अस्पताल पहुंचे राजू के परिजन डॉक्टरों और ईश्वर को धन्यवाद देते नहीं थक रहे थे। मां सुमित्रा देवी ने बताया कि वे राजू के मिलने की उम्मीद खो चुकी थीं।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे राजू के पिता गुरचरण, बडे़ भाई राजकुमार, बहन प्रभा रानी, छोटा भाई बबलू सभी की आंखें नम थीं। सामाजिक संस्था ‘छोटी सी दुनिया’ के विजयराज ने बताया कि राजू बीती 31 मई को हरिद्वार में किसी पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। कुछ लोगों उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट की वजह से उसे एक जून को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू किसी को अपनी असली पहचान नहीं बता रहा था। हालांकि दून अस्पताल में राजू ने विजयराज को अपने घर का पता बताया। इसके बाद विजयराज ने बलरामपुर पुलिस से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी। पिता गुरचरण ने बताया कि राजू के मिलने से परिवार में खुशियां लौट आई हैं। परिजनों ने सामाजिक संस्था छोटी सी दुनिया, पुलिस व मीडियाकर्मियों का भी आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed