फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After 111 years in Gurukul 'girl' Creates a History

111 साल बाद गुरुकुल में 'बालिका' ने रचा इतिहास

Sat, 14 Sep 2013 05:25 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 14 Sep 2013 05:25 PM IST
विज्ञापन
After 111 years in Gurukul 'girl' Creates a History

गुरुकुल कांगड़ी विवि के द्वितीय परिसर कन्या गुरुकुल में नेहा चौधरी के अध्यक्ष बनते ही छात्राओं ने इतिहास की नई इबारत लिख दी है। विवि के 111 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जबकि छात्रा कल्याण परिषद का चुनाव हुआ है।

विज्ञापन


गुरुकुल कांगड़ी विवि के द्वितीय परिसर कन्या गुरुकुल में शनिवार को छात्राओं ने इतिहास रच दिया। विश्वविद्यालय के १११ साल के इतिहास में पहली बार छात्राओं के चुनाव कराए गए।
विज्ञापन


अमर उजाला ने मुहिम छेड़ी
अमर उजाला की मुहिम के बाद शनिवार को छात्रा कल्याण परिषद के लिए मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर नेहा चौधरी और सचिव पद पर सुरभि गोयल ने बाजी मारी।

यहां पर पहले केवल छात्रों को चुनाव में भागीदारी का अधिकार था। छात्राओं को मत देने का हक नहीं था। अमर उजाला ने छह सितंबर २०१२ से छात्राओं को उनका हक दिलाने की मुहिम शुरु की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान का प्रयोग किया
अमर उजाला की मुहिम रंग लाई। कन्या गुरुकुल परिसर में पहले कक्षा प्रतिनिधि चुने गए और फिर कक्षा प्रतिनिधियों ने मिलकर छात्रा कल्याण परिषद कार्यकारिणी का चुनाव किया। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नेहा चौधरी १२ मत हासिल कर जीत दर्ज की और दूसरी प्रत्याशी ईरा प्रजेश को १० मत मिले।

उपाध्यक्ष पद पर ईडा आर्य को १२ और दिव्या गुप्ता को दस वोट मिले। सचिव पद पर सुरभि गोयल निर्विरोध चुनी गई। सहसचिव पद पर प्रीति १२ वोट हासिल कर विजयी रही। सुरभि मिश्रा को १० मत मिले।


छात्राओं ने जश्न मनाया

कोषाध्यक्ष पद पर सुआति चौधरी को १२ और विभा को १० वोट मिले। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए करुणा सैनी और अदिति निर्विरोध चुनी गई।

नेहा चौधरी की जीत के साथ ही कैंपस में छात्राओं ने जश्न मनाना शुरु कर दिया। छात्राएं इस दौरान जमकर ढोल नग़ाड़ों पर थिरकती हुई मानों एक नए सवेरे का आगाज कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed