{"_id":"5b18e56b4f1c1bae6e8b6ae9","slug":"afghanistan-team-better-than-bangladesh-bangladesh-cricket-team-manager-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मैनेजर ने कहा 'अफगानिस्तान टीम हमसे बेहतर खेली'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मैनेजर ने कहा 'अफगानिस्तान टीम हमसे बेहतर खेली'
अभिषेक सिंह, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
t20
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व क्रिकेट कप्तान और वर्तमान में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मैनेजर खालिद महमूद ने अमर उजाला से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने हार के सवाल पर साफगोई से कहा कि अफगानिस्तान टीम हमसे बेहतर खेली। वहीं, स्पिनर राशिद की जी खोलकर तारीफ की।
विज्ञापन
हरफनमौला खिलाड़ी खालिद महमूद ने बांग्लादेश के लिए 12 टेस्ट, 77 एक दिवसीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उनका बेस्ट रिकॉर्ड 37 रन देकर 4 विकेट, जबकि इतने ही विकेट 19 रन देकर हैं। फोन पर हुई बातचीत में साफगोई से उन्होंने स्वीकारा कि अफगानिस्तान की टीम हमसे बेहतर खेली। मैच के लिए जो भी रणनीति बनाई गई थी, मैदान पर उतरे खिलाड़ी उस पर अमल नहीं कर पाए। जहां तक राशिद की बात है, तो वह एक विश्वस्तरीय गेंदबाज है और मैच दर मैच वह इसे साबित भी कर रहा है। हार की वजह पर उन्होंने कहा कि पहले मैच की तरह दूसरे मैच भी हमारी बल्लेबाजी स्ट्राइक नहीं कर पाई।
विज्ञापन
अफगानिस्तान से हम सीरीज हार गए हैं, लेकिन आखिरी मैच में हम पलटवार जरूर करेंगे। अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे को लेकर उन्होंने बताया कि हमें वहां दो टेस्ट, तीन एक दिवसीय और इतने ही टी-20 मैच खेलने हैं। विश्वकप तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि एशिया कप के अलावा दक्षिण अफ्रीका दौरा भी हमारी तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के लोग काफी सपोर्टिव हैं
स्टेडियम और यहां की वादियों को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि स्टेडियम बेहतरीन है। इसके अलावा, यहां के लोग भी काफी सपोर्टिव हैं। टीम के साथ जोड़े गए लाइजन अफसर रोहित चौहान की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि टीम की हर जरूरत का रोहित ने काफी ख्याल रखा है और टीम को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी। रोहित ने ही यहां की वादियों और पिरान कलियार दरगाह के बारे में बताया है। पर, समय कम होने से जाना संभव नहीं हो पा रहा है। आठ तारीख की सुबह फ्लाइट है, ऐसे में अगली बार जब यहां आएंगे तो रोहित ने उत्तराखंड की जो खूबसूरत जगहें बताई हैं, वहां जरूर जाएंगे।