{"_id":"5cf3c428bdec22076019f508","slug":"affordable-heli-service-start-for-hemkund-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ के बाद अब हेमकुंड साहिब के लिए भी शुरू हुई हवाई सेवा, बस इतना है किराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ के बाद अब हेमकुंड साहिब के लिए भी शुरू हुई हवाई सेवा, बस इतना है किराया
Mon, 03 Jun 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 03 Jun 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब के लिए एकमात्र हवाई सेवा शनिवार से शुरू कर दी गई है। हेली सेवा से जाने वाले यात्रियों को अब केवल 7 किमी का पैदल सफर ही तय करना होगा।
विज्ञापन
हवाई सेवा से श्रद्धालु गोविंद घाट से कांजिला तक जा सकते हैं। हवाई सफर 10 मिनट का है। यहां से गोविंद घाट के लिए सात किमी का सफर पैदल या घोड़े से करना होगा।
विज्ञापन
हेली सेवा का एक तरफ का किराया 2795 रुपये निर्धारित किया गया है। पहले दिन हवाई सेवा का लाभ हेमकुंड साहिब के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं ने ही लिया जबकि रविवार को 110 श्रद्धालु हेली सेवा से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए। हवाई सेवा शुरू होने से पैदल चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं को फायदा होगा।
विज्ञापन