फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Advocates and stamp vendors boycotted work, people got lost

Dehradun News: अधिवक्ताओं और स्टाम्प वेंडरों ने किया कार्यबहिष्कार, भटके लोग

Thu, 20 Mar 2025 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Advocates and stamp vendors boycotted work, people got lost
कागज रहित रजिस्ट्री और यूसीसी के कुछ प्रावधानों के विरोध में अधिवक्ताओं, स्टॉम्प विक्रेताओं और टाइपिस्ट ने कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान फोटोस्टेट और स्टेशनरी की दुकानें भी बंद रही। हालांकि, जिले में सार्वजनिक अवकाश के चलते कार्य बहिष्कार का व्यापक असर नहीं देखने को मिला।
विज्ञापन


बुधवार को अधिवक्ताओं के कार्यबहिष्कार के चलते तहसील कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। जानकारी के अभाव में कुछ लोग रजिस्ट्री, प्रमाण पत्रों के लिए शपथ पत्र बनवाने या वाद संबंधी सलाह के लिए पहुंचे। जब उन्हें पता चला कि अधिवक्ता कार्य बहिष्कार पर हैं तो वे वापस लौट गए। हालांकि, कार्यबहिष्कार का कुछ खास असर नहीं दिखा। जिलाधिकारी सविन बंसल की ओर झंडे जी मेला के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। बार एसोसिएशन विकासनगर के सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि कागज रहित रजिस्ट्री और यूसीसी के कुछ प्रावधान अधिवक्ताओं के हितों पर अतिक्रमण है। जब तक इसमें संशोधन नहीं होता विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed