फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Advocate Rajesh Suri's salary and appointment files missing

Dehradun News: नगर निगम से अधिवक्ता स्व. राजेश सूरी की वेतन और नियुक्ति संबंधी फाइलें गायब

Fri, 10 Mar 2023 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Advocate Rajesh Suri's salary and appointment files missing
नगर निगम कार्यालय से अधिवक्ता स्व. राजेश कुमार सूरी की वेतन और नियुक्ति संबंधित फाइलें गायब हो गई हैं। सूचना आयोग ने नगर निगम को सुनवाई की अगली तारीख तक मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने मामले की अगली सुनवाई 28 जून को निर्धारित की है।
विज्ञापन

दरअसल, दिवंगत अधिवक्ता राजेश सूरी को देहरादून नगर निगम की ओर से मामलों की पैरवी के लिए नियुक्त किया गया था। राजेश सूरी की मौत के बाद उनकी बहन रीता सूरी ने नगर निगम से वर्ष 2021 में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत राजेश सूरी की ओर से निगम में दी गई सेवाओं और वेतन की सूचना मांगी थी। लेकिन, नगर निगम की ओर से उन्हें कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसके बाद रीता सूरी ने सूचना आयोग में अपील कर उन्हें सूचना उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर निगम के सूचना अधिकारी ने आयोग को बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी राजेश सूरी से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो पाए।
विज्ञापन

जिस पर आयोग ने नगर निगम को इस संबंध में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने टिप्पणी की है कि कहीं राजेश सूरी से संबंधित दस्तावेज किसी ने जानबूझ कर गायब न कर दिए हों। कहा है कि जिसकी अभिरक्षा में दस्तावेज थे, वह इसके लिए उत्तरदायी है। निगम को उन्होंने इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई या एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए आयोग ने 28 जून तक का समय निगम को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed