फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Advocate, protest against work in protest of Tis Hazari case

तीस हजारी कांड के विरोध में कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, प्रदर्शन

Tue, 05 Nov 2019 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Advocate, protest against work in protest of Tis Hazari case
तीस हजारी कोर्ट में हुए लाठीचार्ज और गोली चलने के विरोध में प्रदर्शन करते पछवादून बार एसोसिएशन क? - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। नई दिल्ली स्थित तीस हजारी कोर्ट में पुलिस प्रशासन ने अधिवक्ताओं के ऊपर किए गए लाठीचार्ज और गोलियां चलाने के विरोध में पछवादून बार एसोसिशन से जुड़े सभी अधिवक्ता सोमवार को कार्यों से पूरी तरह से विरक्त रहे। उन्होंने लाठीचार्ज और गोलियां चलाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर दिल्ली पुुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप बर्तवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्रवाई निदंनीय है। अधिवक्ता हमेशा कानून की लड़ाई लड़ते हैं। लेकिन पुलिस ने वकीलों के खिलाफ ही कानून को हाथ में उठा लिया। निर्मम तरीके से किए गए लाठीचार्ज और गोलियों में कई अधिवक्ता चोटिल हो गए। कहा मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मामले का स्वत: संज्ञान लेने पर दिल्ली हाईकोर्ट का आभार व्यक्त किया। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष संदीप बर्तवाल, अमित चौहान, विजयपाल चौधरी, आरएन लखरवाल, टीएस राजपूत, अनिल कांडपाल, नरेश सैनी, संदीप चौधरी, सतपाल राठौर, राजेंद्र रावत, मयंक सेमवाल, सुरेंद्र चौहान, शशि कुमार, राजेश डबराल, संजय शर्मा, संजीव गौतम, जावेद अख्तर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कामकाज रहा ठप
विकासनगर। अधिवक्ताओं की एक दिवसीय हड़ताल के चलते सोमवार को तहसील, सब रजिस्ट्रार और सीविल कोर्ट में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। तहसील में प्रमाण पत्र संबंधी कार्यों के लिए जरूरी एफीडेविट बनाने के लिए आने वाले लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। एसडीएम कोर्ट में सुनवाई भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed