फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Advocate arrested for kidnapping and forcibly marrying

Dehradun News: नाबालिग के अपहरण और जबरन शादी करने के आरोप में अधिवक्ता गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 04:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Advocate arrested for kidnapping and forcibly marrying
नाबालिग के अपहरण और जबरन शादी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में सुद्धोवाला जेल भेज दिया। आरोपी अधिवक्ता पर पूर्व में भी अपहरण का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि बीती 26 अप्रैल को एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में यह बात प्रकाश में आई कि एक युवक एक अधिवक्ता की मदद से शादी के इरादे से नाबालिग का अपहरण कर ले गया है।
विज्ञापन




पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच चौकी प्रभारी हरबर्टपुर कविंद्र राणा को सौंपी गई। पुलिस ने अपहरण के आरोपी मिंटू को गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिग को बरामद किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। नाबालिग के न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह बात प्रकाश में आई कि युवक और अधिवक्ता रईसुद्दीन सिद्दीकी निवासी कैनाल रोड हर्बरटपुर ने आपराधिक षडयंत्र रचा। अधिवक्ता नाबालिग को अपनी कार में अपहरण कर ले गया। अपने घर पर बंधक बनाए रखा। जान से मारने की धमकी दी। आरोपी अधिवक्ता नाबालिग की शादी युवक से करना चाहता है।




जांच में प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर अधिवक्ता के खिलाफ षडयंत्र, बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं की बढ़ोतरी कर बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में प्रयुक्त कार को अधिवक्ता के आसन बाग हरबर्टपुर स्थित दूसरे घर से बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed